कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा गुरुवार को अमेठी से पहुँची सुल्तानपुर,अजय राय ने GST और निकाय चुनाव पर कह दी बड़ी बात।

0 147

- Advertisement -

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को अमेठी से सुल्तानपुर पहुंचे।प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो यात्रा को सुल्तानपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच मीडिया से बात करते हुये GST को लेकर अजय राय बोले-व्यापारी भारतीय जनता पार्टी का पूरा वोटर था,आज व्यापारी चोर हो गया।

- Advertisement -


भारत जोड़ो यात्रा पहुँची सुल्तानपुर,GST और निकाय चुनाव को लेकर अजय राय ने दिया बड़ा बयान।

भारत जोड़ों यात्रा शहर पहुंची तो एक विद्यालय में यात्रा में शामिल सभी 200 नेताओं को ठहराया गया है।गुरुवार को सुबह अमहट चौराहे से शुरू हुई यात्रा शहर के सब्जी मंडी पहुंची जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। गल्ला मंडी, डाकखाना चौराहा होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी जो चौक, ठठेरी बाजार, दरियापुर, बाधमंडी, शाहगंज चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। यहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, सरदार भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए बस अड्डा, गोलाघाट, दीवानी चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क में राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संपन्न हुई। यात्रा में पूर्व विधायक, वर्तमान व पूर्व AICC/PCC सदस्यगण, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी व समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कमेटी के समस्त पदाधिकारी शामिल हुये।

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जो कहा था गब्बर सिंह टैक्स, आज वो साबित हो रहा है कि गब्बर आ रहा है और व्यापारी भाग रहा है। दुकानें बंद हैं, प्रतिष्ठान बंद हैं, छापे मारे जा रहे हैं। अजय राय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा में महिलाएं और युवा भी जुड़ रहे हैं। भारत जोड़ों यात्रा में व्यापारियों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। व्यापारियों के हित में कांग्रेस कार्य करेगी।

बाइट – प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय।

मूवी पठान के विरोध में उतरा संत समाज,फ़िल्म अभिनेता के जलाए गए पोस्टर।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd newd up चैनल करें सब्सक्राइब।


आखिर कार संत समाज ने हनुमानगढ़ी पर जला दिया शाहरुख खान का पोस्टर,आखिर क्या थी वजह,देखे रिपोर्ट।