कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के फरियादी से विवादित बोल को लेकर कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने फूंका पुतला।

0 365

- Advertisement -

योगी सरकार के मंत्री के विवादित बयान को लेकर सुल्तानपुर जनपद के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का विकास भवन गेट पर पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मंत्रियों से इससे ज्यादा की उम्मीद भी नही की जाती है जो जनता उन्हें चुनकर फरियाद सुनने लायक बनाती है कुर्सी पाने पर उसी जनता की फरियाद सुनने से इनकार करते हैं और उन्हें मूर्ख कहते हैं योगी सरकार में जरा सी भी नैतिकता हो तो वो तत्काल ऐसे अभद्र मंत्री को बर्खास्त करने का साहस दिखाएं।
देखे इस वीडियो में जहां कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है मंत्री ने विवादित बयान दिया है।

- Advertisement -


मंत्री के विवादित बोल को लेकर कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने फूंका पुतला।

वही प्रदेश महासचिव शकील अंसारी ने कहा कि नैतिकता और भाजपा दोनों अलग अलग चीजें हैं नैतिकता की उम्मीद भाजपा से नहीं करनी चाहिये
जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी ने कहा कि योगी सरकार के इस अभद्र मंत्री की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा

इस अवसर पर जिला महासचिव अम्बरीष जिगर, शहबाज खान, आलोक चतुर्वेदी, सत्यम तिवारी, आशुतोष मिश्र अंशू,अरुण पाठक,अरबाज़ खान, सत्तार अहमद, संतोष तिवारी, संतोष सिंह,विवेक सिंह समेत दर्जनों युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तीमारदारों और सीएमएस के बीच क्यों रोज हो रही है झड़प,मेडिकोलीगल भी हो रहे गैर जनपद रेफर,देखे जबरदस्त वीडियो रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


जानिए इस कारण से जिला अस्पताल से लगभग दर्जन भर मेडिकोलीगल हो रहे हैं गैर जनपद रेफर,क्याहै पूरा मामला