जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अगुवाई में तिरंगा रैली गईं निकली।

0 137

- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सुल्तानपुर।आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विकास भवन से जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अगुवाई में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। विकास भवन से शुरू हुई रैली पूरे नगर क्षेत्र में घूमते हुए विकास भवन में समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार और चार पहिया वाहन हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उमंग और उत्साह से भरे हुए नजर आ रहे थे।नगर के लोगों द्वारा भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग किया गया। आज की रैली में डीपीआरओ आर.के भारती,क्षेत्राधिकारी अब्दुल सलाम,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह,अभिमन्यु मिश्रा,श्याम प्रीत,विकास यादव आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

प्रधान डाकघर में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,बंटवारे के समय के मार्मिक चित्र।

अपनेपन का अहसास कराने के लिए छात्राओं ने थाली में रोली टीका और रक्षा सूत्र रख कर पहुँची थाने।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


अपनेपन का अहसास कराने के लिए छात्राओं ने थाली में रोली टीका और रक्षा सूत्र रख कर पहुँची थाने।