आखिर क्यों आधी रात में ही स्मृति ईरानी की विवादित होल्डिंग कलेक्ट्रेट गेट के पास लग गई, देखे क्या था पूरा मामला।

0 606

- Advertisement -

सुलतानपुर जनपद में महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार की आधी रात के बाद यूथ कांग्रेस की ओर से होर्डिंग्स लगा दी गई सुबह होते ही लोगो चर्चा में आने के बाद इस होल्डिंग को उतरवा दी गई। कलेक्ट्री परिसर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर की गई टिप्पणी का बोर्ड लगा दिया गया। वही इस होल्डिंग को लगाने का सारा दारोमदार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया ।जैसे ही इस बात की जानकारी लगवाई प्रषासन को लगी तो खुद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा खड़े हो कर होल्डिंग को हटवाया गया।

- Advertisement -


आखिर क्यों आधी रात में ही स्मृति ईरानी की विवादित होल्डिंग कलेक्ट्रेट गेट के पास लग गई, देखे रिपोर्ट।


VO – दरअसल आपको बताते चलें कि 2014 में विपक्ष की नेता रहीं मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फोटो लगाकर महंगाई को लेकर कटाक्ष किया गया है। सुबह जैसे ही यह होर्डिंग्स सियासी गलियारों में चर्चा बनी तो प्रशासन ने आनन-फानन में उसे हटवा दिया है।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरूण मिश्र ने बताया कि यह होर्डिंग्स उन्होंने लगवाई है। होर्डिंग्स पर यूथ कांग्रेस सुलतानपुर पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश के साथ हाथ का पंजा छापा गया है। आधे बैनर में 2014 में गैस सिलिंडर का दाम 410 रूपये दिखाते हुए सड़क पर बैठकर आंदोलन करते हुए स्मृति ईरानी की फोटोे छापा गया है। होर्डिंग्स में आधी जगह पर 2022 में 1053 रूपये गैस सिलिंडर का दाम लिखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हंसते हुए छापा गया है जिलाध्यक्ष वरूण मिश्र ने कहा कि कभी महंगाई के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने वाली नेता आज संसद में बैठकर महंगाई के नाम पर हंस रही हैं। पालिका ने हटवाई होर्डिंग्स सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम के आदेश पर नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक साधना सिंह टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर होर्डिंग्स को हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। विवादित होर्डिंग्स लगवाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता बोले भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना चाहिए। विपक्ष का इस तरह के विरोध का तरीका निंदनीय है। प्रशासन यदि उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो पार्टी अपने स्तर से मुकदमा दर्ज कराएगी।

बाइट – सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम

संदिग्ध परिस्थितियों ने किशोर की हुई मौत मामले एफआईआर दर्ज ?।क्या है पूरा मामला देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


संदिग्ध परिस्थितियों ने किशोर की हुई मौत मामले एफआईआर दर्ज?।