आखिर क्या था पूरा मामला,क्या गभीर धाराओ में आरोपी था अभियुक्त गोसाईगंज का राजा सिंह,हुआ वीडियो वायरल।

0 661

- Advertisement -

खबर सुल्तानपुर जनपद से है जहां गुरुवार को मारपीट समेत कई मामलों की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गांव में पकड़ने गयी और इस बीच परिवार वालों से जम कर विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पुलिस युवक को जबरन ले जाना चाह रही थी और परिवार की महिलाएं उसे रोकने पर उतारू थी। लिहाजा दोनों तरफ की मारपीट में जहां एक महिला अपने आप को घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी भी घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल मामला बढ़ता देख नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने मामले की कमान संभाली और कई थानों से भारी मात्रा में पुलिस भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -


क्या और भी गभीर धाराओ में आरोपी था गोसाईगंज का राजा सिंह,आखिर क्या था पूरा मामला जो वीडियो हो गया वायरल।,

वीओ- दरअसल ये मामला है गुरुवार को गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बरुई गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजा सिंह पर आरोप है कि वो आये लोगों से मारपीट कर वाद विवाद किया करता था। इसी में एक व्यक्ति की शिकायत पर गोसाईंगंज पुलिस राजा सिंह को पकड़ने बरुई गांव गई हुई थी।परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन राजा को ले जाने लगी तो परिवार वालों ने विरोध किया। पुलिस वाले तब भी नही माने तो राजा सिंह के परिवार वालों जबरन रोकने लगे। मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस घटना में जहां राजा सिंह के परिवार की एक महिला अपने आपको घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने भारी मात्रा में पुलिस बल रवाना किया जिसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तार किया जा सका। इस पूरे मामले पर पुलिस की मीडिया सेल की तरफ से जानकारी दी गई कि
आज दिनांक 30.06.2022 को थाना गोसाईगंज में नियुक्त उ0नि0 प्रशांत कुमार एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जॉच हेतु ग्राम बरुई में गए थें। उसी गांव के विपक्षी राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा महिलाओं के साथ जॉच करने गए पुलिस कर्मियों से वाद-विवाद कर हाथा पाई की गई। जिसमें उ0नि0 प्रशांत कुमार को चोटे आयी है। वादी प्रशांत कुमार शर्मा की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 348/22 धारा- 147/148/149/332/353/307 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्त राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी- बरुई, थाना गोसाईगंज सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त स्थानीयथाना पर पूर्व कई मुकदमें पंजीकृत है। नियमानुसार कार्यवाही प्रचलित है। और आरोपी की पूरी कुंडली भेज दी गई हैं जिसने धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट,307 समेत पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।

अभियुक्त राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी- बरुई, थाना गोसाईगंज सुलतानपुर का आपराधिक इतिहास

  1. एनसीआर- 323/13 धारा- 323/427/ भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
  2. मु0अ0सं0- 236/16 धारा- 323/504/506/324 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
  3. मु0अ0सं0- 140/20 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
  4. मु0अ0सं0- 189/22 धारा- 504/506/427 भा0द0वि0 व 3(1)द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
  5. मु0अ0सं0- 348/22 धारा- 147/148/149/332/353/307 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज सुलतानपुर मीडिया सेल
    सुलतानपुर पुलिस

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के रजिस्टर में बच्चों की संख्या सौ, लेकिन मौके पर सिर्फ उन्नीस, फिर खुल गई डीएम सीडीओ के निरीक्षण में पोल,देखे पूरी रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूटयूब चैनल करें सब्सक्राइब।


कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के रजिस्टर में बच्चों की संख्या सौ, लेकिन मौके पर सिर्फ उन्नीस,और फिर खुल गई पोल।