#अमेठी-बड़ी धूम-धाम से मनाया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह का जन्मदिन,बोले अमेठी से है पन्द्रह सौ साल पुराना रिश्ता

0 176

- Advertisement -

चंदन दुबे की रिपोर्ट

महाराज डॉ0 संजय सिंह के जन्मदिवस पर लगा शुभकामना देने वालों का ताँता

- Advertisement -

अमेठी से हमारे परिवार का पंद्रह सौ साल पुराना रिश्ता, जीवन भर अंतिम साँस तक करेंगे अमेठी की सेवा- महाराज डॉ0 संजय सिंह

हर कार्यकर्ता के पीछे हम खड़े,नही आएगी कोई समस्या-रानी डॉ0 अमीता सिंह

महाराज डॉ0 संजय सिंह के जन्मदिवस के कार्यक्रम मे उमड़ी हजारों की भीड़

पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस पर ‘राग’ ‘ग्रैंड फ़िनाले’ मे विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

मिले पुरस्कार खिले चेहरे

12 नवम्बर शुक्रवार की शाम अमेठी के रणवीर रणञ्जय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आरआरपीजी) के प्रांगड़ मे पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराज डॉ0 संजय सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।जन्मदिन के अवसर पर अमेठी क्षेत्र सहित अन्य जनपदों से हजारों लोग महाराज डॉ0 संजय सिंह को शुभकामना देने के लिए कार्यक्रम मे पहुँचे।पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ0 संजय सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम मे अमेठी जनपद से हजारों की भीड़ मौजूद रही।

इस अवसर पर राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स (आरआरएसजीआई) द्वारा अमेठी मे एकल गायन प्रतियोगिता ‘राग’ का अंतिम राउंड ‘ग्रैंड फ़िनाले’आयोजित किया गया। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता मे जनपद अमेठी के निवासी तथा अमेठी जनपद मे रहकर पढ़ाई कर रहे एवं नौकरी कर रहे सैंकड़ों कलाकारों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता मे तीन समूह बनाए गए थे जिसमे समूह-ए मे 6 साल से 12 साल के प्रतिभागी, समूह-बी मे 13 साल से 18 साल के प्रतिभागी तथा समूह-सी मे 19 साल से 35 साल के प्रतिभागी सम्मिलित हुए।जिसका पहले दिन का आडिशन राउंड 30 अक्टूबर को हुआ जिसमे ग्रुप ए और ग्रुप बी के प्रतिभागियों ने भाग लिया और 31 अक्टूबर को ग्रुप सी के लिए आडिशन राउंड आरआरएसआईएमटी मे आयोजित हुआ।आडिशन राउंड के बाद ग्रुप ए से 15, ग्रुप बी से 15 तथा ग्रुप सी से 17 कलाकार मिलाकर कुल 47 कलाकार मेगा राउंड के लिए निर्णायक मण्डल द्वारा चुने गए।

विगत 1 नवंबर मेगा राउंड आयोजित हुआ जिसमे प्रत्येक ग्रुप से 7 कलाकार चयनित हुए।ग्रुप ए से अद्याश्री अवस्थी,आर्या सिंह, नीलाक्षी,सम्राट सक्सेना,शुभी गुप्ता, सिद्धान्त शुक्ला,अद्रिका सिंह,ग्रुप बी से वेदिका भटनागर,आदर्श शुक्ला,शांभवी पाठक,आकांक्षा, जतिन सिंह,प्रतिभा,उदभव सिंह,तथा ग्रुप सी से आनंद मोहन,पूर्ति श्रीवास्तव,गंगा प्रसाद,नीरज कुमार, प्रेरणा त्रिपाठी,श्रुति,मनोरमा जोरिया को ग्रैंड फ़िनाले के लिए चयनित किया गया।ग्रैंड फ़िनाले मे गीत और संगीत की दुनिया मे विशेष ज्ञान और अनुभव रखने वाले शिवम मिश्र,हर्षित शर्मा और जय प्रकाश शर्मा निर्णायक मण्डल मे शामिल रहे।

ग्रैंड फ़िनाले मे ग्रुप ए से अद्याश्री अवस्थी, आर्या सिंह, नीलाक्षी, ग्रुप बी से वेदिका भटनागर, आदर्श शुक्ला, शांभवी पाठक, ग्रुप सी से आनंद मोहन, पूर्ति श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद ने लाइव प्रस्तुति दिया जिसमे ग्रुप ए से नीलाक्षी, ग्रुप बी से शाम्भवी पाठक, ग्रुप सी से पूर्ति श्रीवास्तव पहले स्थान तथा क्रमशः अद्याश्री अवस्थी, आदर्श शुक्ला, गंगा प्रसाद दूसरे स्थान तथा आर्या सिंह, वेदिका भटनागर, आंनद मोहन तीसरे स्थान के विजेता रहे।

महाराज डॉ0 संजय सिंह और रानी डॉ0 अमीता सिंह के करकमलों द्वारा पहले स्थान के विजेताओं को ग्यारह हजार,दूसरे स्थान के विजेताओं को सात हजार पाँच सौ,तथा तीसरे स्थान के विजेताओं को पाँच हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।साथ ही प्रत्येक समूह के चौथे से लेकर सातवें स्थान को प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ग्यारह सौ रूपए का नकद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया।पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकारों के चेहरे प्रशन्नता से खिल उठे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराज डॉ0 संजय सिंह ने कहा की अमेठी से हमारे परिवार का पंद्रह सौ साल पुराना रिश्ता है और हमे यह कहते हुए गर्व होता है कि सभी पूर्वजों ने अमेठी की सेवा किया है।हमारे पूर्वजों और हमने अमेठी को आगे बढ़ाने में, अमेठी में शिक्षा दीक्षा और संस्कारों, विचारों का अपना योगदान दिया है। अमेठी के लोगों का भी प्रेम और सम्मान हमेशा मिलता आया है। महाराज डॉ0 संजय सिंह ने रणवीर सिंह की रचना ‘प्रभुगुण गाओ,मातृभूमि को झुकाओ शीश’ सुनाकर भक्ति,राष्ट्र सेवा और त्याग के संकल्प को दुहराया और कहा कि जीवन भर अंतिम साँस तक अमेठी की सेवा करते रहेंगे।साथ ही महाराज डॉ0 संजय सिंह ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमेठी अपना गौरवशाली इतिहास संजोए भविष्य में हजारों साल तक अपने नाम का यश कायम रखेगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री रानी डॉ0 अमीता सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के पीछे हम और महाराज खड़े हैं उन्हें कोई भी समस्या नही आएगी।साथ ही ‘राग’ प्रतियोगिता पर बोलते हुए कहा कि यह प्रगियोगिता का सीजन-1 था जिसे गायन प्रतिभा की खोज के लिए आयोजित किया गया था आगे इस प्रकार के और भी आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम मे कलर्स टीवी राइजिंग स्टार सीजन-2 फाइनलिस्ट रहे शिवम मिश्र ने अपने धमाकेदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मनमोह मोहा और कार्यक्रम का सफल संचालन मशहूर स्टेज ऐंकर अर्शद खान ने किया।