बेटी-दामाद ने जमीन के लियें माता-पिता की हत्या करने के प्रकरण का एसओजी प्रभारी रतन शर्मा ने किया खुलासा।

0 414

- Advertisement -

प्रेस नोट दिनांक 04.06.2021

थाना पूराकलन्दर व स्वाट टीम अयोध्या पुलिस की सयुक्त टीम ने बेटी-दामाद द्वारा जमीन के लियें माता-पिता की हत्या करने के प्रकरण का किया खुलासा दोनो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

- Advertisement -

एसएसपी ने एसओजी प्रभारी व टीम के कार्यो की प्रशंसा

एसएसपी ने उक्त दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण करने हेतु एसओजी टीम को दिया 25 हज़ार का ईनाम

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पाण्डेय अयोध्या के दिशा-निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड व अपराध के रोक थाम हेतु़ चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर  विजय पाल सिंह के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी अयोध्या के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पूराकलन्दर सन्तोष कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी रतन कुमार शर्मा मय टीम द्वारा दिनांकः 30.05.2021 को थाना पूराकलन्दर में पंजीकृत मु0अ0स0-221/2021 धारा- 302/201 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अभियोग के अनवारण हेतु लगाया गया था, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना पूराकलन्दर अन्तर्गत हुये दोहरे हत्या काण्ड का सफल अनावरण करते हुये सम्बन्धित अभियुक्तगण को आज दिनांक  04.06.2021 पलिया गोवा मोड से गिरफ्तार किया गया। मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी द्वारा अपनी सम्पत्ति अभियुक्तगणों को न देकर अन्य़त्र बेचने के कारण मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी के बेटी व दामाद ने उक्त हत्या काण्ड की साजिश रची और उक्त योजनानुसार दिनांक 28.05.2021 की रात्रि मृतक के घर पहुच कर उक्त घटना कारित कर फरार हो गये और स्वंय को बचाने की नियत से दिनांक 30.05.2021 को पुनः घटना स्थल पर आकर मुकदमा पंजिकृत कराने का षणयंत्र रचा। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों की निशा-देही पर आलाकत्ल सब्बल, ईंट व फुकनी एवं घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल बरामद कर लिया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- राम सिंगार पुत्र धौताल नि0 खुर्रमनगर मिर्जापुर निमौली थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या।
2- कमलेश पत्नी राम सिंगार नि0 खुर्रमनगर मिर्जापुर निमौली थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या।

बरामदगीः-
1- 01 अदद आला कत्ल सब्बल।
2- 01 अदद आला कत्ल ईट।
3- 01 अदद आला कत्ल फुकनी।
4- 01 अदद घटना में प्रयुक्त मो0 साईकिल यू0पी0 42 AR 0436

आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0स0-221/2021 धारा- 302/201 भादवि थाना पूराकलन्दर अयोध्या।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह (थानाध्यक्ष पूराकलन्दर) अयोध्या।
  2. उ0नि0 रतन कुमार शर्मा (प्रभारी स्वाट टीम) अयोध्या।
  3. उ0नि0 अमित शंकर यादव थाना पूराकलन्दर अयोध्या।
  4. हे0का0 अजय सिंह स्वाट टीम अयोध्या।
  5. हे0 का0 प्रफुल्ल सिंह थाना पूराकलन्दर अयोध्या
  6. का0 विनय राय स्वाट टीम अयोध्या।
  7. का0 शिवम यादव स्वाट टीम अयोध्या।
  8. का0 मुकेश यादव स्वाट टीम अयोध्या।
  9. का0 लल्लू यादव सर्विलांस सेल अयोध्या।
  10. का0 अंकित राय स्वाट टीम अयोध्या।
  11. का0 अनूप कुमार पाण्डेय थाना पूराकलन्दर अयोध्या।
  12. का0 अवनीश कुमार थाना पूराकलन्दर अयोध्या
    13.का0 सूर्यबली बर्मा थाना पूराकलन्दर अयोध्या
  13. म0का0 शालिनी सिंह थाना पूराकलन्दर अयोध्या

चौकीदार की प्रेमिका ने गहना चुराने का लगाया आरोप तो प्रेमी चौकीदार ने रात में मिलने के बहाने बुला कर हँसिया से कर दी हत्या।

लाइनमैन हो कर सरकारी जमीन पर कर रहा है कब्जा,पावल जी यह शाम तक अपनी पोस्ट पर नही दिखना चाहिए, चर्चित जिलाधिकारी का हुआ वीडियो वायरल।