जिलाधिकारी का प्रयास लाया रंग,रेड क्रॉस सोसाइटी उपलब्ध कराएगा रेमडीसीविर इंजेक्शन।

0 340

- Advertisement -

कोविड-19
राहत भरी खबर
*जिलाधिकारी, का प्रयास रंग लाया
रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर में उपलब्ध कराएगा रेमडीसीविर इंजेक्शन

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जिला स्तर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर रवीश गुप्ता की मेहनत रंग लाई और जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में सुल्तानपुर रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद वासियों को रेमदेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराएगा आज सुल्तानपुर में इस इंजेक्शन के लिए किसी को भटकना नहीं पड़ेगा
इस क्रम में जिलाधिकारी सुलतानपुर के द्वारा सुलतानपुर में इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर को सौंपी है।दिनाँक 07.05.2021,दिन-शुक्रवार से मुख्य चिकित्साधिकारी सुलतानपुर के पुराने कार्यालय पर अस्थायी रूप से बनाये गए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर के काउंटर पर सुलतानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का पर्चा जिस पर रेमडेसिविर इंजेक्शन डॉक्टर द्वारा लिखा गया हो की फोटोकॉपी और मरीज के आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य ₹1800/ प्रति वायल की दर से जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।एक मरीज को एक बार मे अधिकतम 3 वायल और कुल 6 वायल ही मिल सकता है।
शासन द्वारा इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश भी तय किये गये है जिनकी जानकारी
मुख्य चिकित्साधिकारी सुलतानपुर के पुराने कार्यालय पर अस्थायी रूप से बनाये गए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुलतानपुर के काउंटर से प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -

संपर्क करें:
1-डॉ डीएस मिश्रा (चेयरमैन)
Mob no. 9415046668
2-जय प्रकाश शुक्ल (सचिव)
Mob No.9450430043
3-सुभाष कुमार प्रजापति (वरिष्ठ लिपिक)
Mob No.9450945961
4-देवेंद्र कुमार मिश्रा (सचिव रक्त जीवन सुरक्षित)
Mob No.7007095031
5-अरविंद त्रिपाठी (कानूनी सलाहकार)
Mob No.8010180999

पुलिस डायरी से,जनपद में हुई कार्यवाही की देखे रिपोर्ट।

प्रधानी जीते इमरान ने सारी हदें की पार, समझा अपने को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, गली मोहल्ले में जुलूस के माध्यम से नया पाकिस्तान का देखा सपना।

कोरोनो काल मे झोलाछाप डॉक्टर ने बाग में खोल दिया अस्पताल, सैकड़ों मरीज के इलाज में पेड़ पर लटक रही है ग्लूकोज बॉटल।