कूरेभार सुल्तानपुर-ग्राम रोजगार सेवक राम भारत तिवारी के आकस्मिक निधन से रोजगार सेवकों में शोक की लहर

0 307

- Advertisement -

कूरेभार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुजेश में तैनात ग्राम रोजगार सेवक राम भारत तिवारी का गुरुवार की रात में निधन हो गया।बताते चले कि तिवारी लम्बे अर्से से बीमार चल रहे थे। राम भारत तिवारी ग्राम रोजगार सेवक बहुत ही जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। दिसम्बर 2010 शहीद स्मारक के ऐतिहासिक आंदोलन में इन्हें चोट भी आई थी,और गिरफ्तार भी किये गए थे हाथ में चोट लगने के कारण इनका चलान हो गया था रीता बहुगुड़ा जोशी के धरने के बाद जाकर सभी लोगों के साथ रिहा किये गए थे।ऐसे बहादुर साथी के आकस्मिक निधन से ग्राम रोजगार सेवकों में शोक की लहर व्याप्त है।तिवारी के घर शोक सम्बेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

- Advertisement -