#मुंबई-लगभग ८ महिनों से बन्द पड़े सभी धार्मिक संस्थाओं को खोलने का आदेश के बाद श्रद्धालुओं ने की आरती व प्रसाद का किया वितरण।

0 302

- Advertisement -

मुंबई : १६ नवम्बर २०२०

भाजपा के निरन्तर संघर्ष के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने आज से, करोना संक्रमण के कारण लगभग ८ महिनों से बन्द पड़े सभी धार्मिक संस्थाओं को खोलने का आदेश दिया हैं।

- Advertisement -

इस सुअवसर पर भाजपा के आध्यात्मिक समन्वय प्रकोष्ठ, वस‌ई – विरार जिला, महाराष्ट्र ने एक कार्यक्रम – आनन्दोत्सव का आयोजन हनुमान मंदिर, वस‌ई फाटा, मुंबई – गुजरात हाइवे में किया। पूजा – अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के बहुत सारे पदाधिकारीगण, साधु – संत, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता और बच्चे सम्मिलित हुए।

मंदिर खुलने के पहले दिन से श्रद्धालुओं की मंदिरों के बाहर लाइन लग गई है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के आध्यात्मिक समन्वय प्रकोष्ठ, वस‌ई – विरार जिला, महाराष्ट्र के अध्यक्ष, धर्मेंद्र राधेश्याम मिश्रा जी एवं उपाध्यक्ष, विशाल कुमार बरनवाल जी, महाराज रमाशंकर दुबे जी और सदानंद बाबा जी का विशेष सहयोग रहा।