सुलतानपुर-जिला पंचायत को प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन में मिला पुरस्कार

0 306

- Advertisement -

https://youtu.be/FaZD-qw7qAE
KDNEWS सुलतानपुर-जिला पंचायत को प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन में मिला पुरस्कार

सुलतानपुर-

- Advertisement -

– भारत सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा इस बार सुल्तानपुर को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार का प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

बाईट—-जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह

बताते चलें कि इसके अंतर्गत जिला पंचायतों,क्षेत्र पंचायतों और ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है। इसके लिये प्रदेश सरकार द्वारा एक मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है जो जिलों में जाकर जिला पंचायत के प्रशासनिक, वित्तीय,तकनीकी, और सामाजिक कार्य कराए जाते हैं उसका स्थलीय निरीक्षण कर उसका डॉक्युमेंट्स एकत्रित कर ले उसे पंचायती राज के प्रदेश सचिव की अध्यक्षता की कोर कमेटी के सामने प्रस्तुत किया जाता है। जहां से ये कोर कमेटी द्वारा प्रदेश के चयनित जिला पंचायतों को भारत सरकार के पंचायती राज विभाग भेजा जाता है। वहां से भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। वहीं पर प्रदेश के दो जिला पंचायतों का चयन किया जाता है। इसी में सुल्तानपुर जिला पंचायत को 2020 के लिये दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिये चुना गया है। हर बार ये पुरस्कार प्रधानमंत्री के हाथों दिया जाता था, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा नही हो सका।

बाइट- उदय शंकर सिंह-अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत सुल्तानपुर

भारत सरकार के पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव डॉ संजीब पटजोशी ने पत्र भेजकर ये जानकारी दी है। जिसके बाद यहां के पंचायत कर्मियों में बेहद उत्साह है। आज बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिये जिलापंचायत अध्यक्ष ऊषा सिह, अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह व सदर विधायक सूर्यभान सिंह ने इसकी जानकारी देते समय उत्साहित नजर आये।

बाईट-विधायक–