सुलतानपुर-महिला उत्पीड़न में त्वरित न्याय दिलायें सम्बन्धित अधिकारी – सुमन सिंह

0 154

- Advertisement -

*महिला उत्पीड़न में त्वरित न्याय दिलायें सम्बन्धित अधिकारी – सुमन सिंह*

सुलतानपुर 19 फरवरी/ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई/बैठक आयोजित की गयी। जिसमें 8 प्रकरण घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, मारपीट व बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण में अनियमितता से सम्बन्धित उनके समक्ष प्राप्त हुए, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया।
राज्य महिला आयोग, सदस्य द्वारा 4 प्रकरण महिला थानाध्यक्ष, 1 प्रकरण पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी नगर, 1 प्रकरण तहसीलदार सदर तथा 1 प्रकरण थानाध्यक्ष अखण्डनगर को निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिया गया। वहीं उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण में अनियमितता की शिकायत पर असंतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि इस प्रकरण की जाॅच कर त्वरित कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये संकल्पित है। सभी सम्बन्धित अधिकारी महिलाओं के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए उसका त्वरित निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलायें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डाॅ0 उर्मिला चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सतीश चन्द्र शुक्ल, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी सहित पीड़ित शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।
——————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -