सुलतानपुर-जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायती प्रार्थना पत्र/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें अधिकारी

0 99

- Advertisement -

*जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायती प्रार्थना पत्र/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें अधिकारी।*

सुलतानपुर 24 फरवरी/ कलेक्ट्रेट स्थित आगंतुक कक्ष में आज पूर्वान्ह में जनता दर्शन के दौरान आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर वस्तुस्थिति तथा आवेदक का नाम आदि के बारे में अवगत कराते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में से जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किये जाने के निर्देश हैं। इसमें कोई भी अधिकारी शिथिलता कदापि न बरते।
जिलाधिकारी के समक्ष आज जनता दर्शन में कुल 95 जन शिकायती/समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र आये, जिनमें निस्तारण हेतु आॅनलाइन 68 तथा आफ लाइन 27 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों के पास प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु भेजा गया। जनता दर्शन के दौरान सुनीता गुप्ता पत्नी स्व0 राजेन्द्र गुप्ता, निवासी रूहट्ठा गली, चैक सुलतानपुर का प्रार्थना पत्र, जिसमें इनके देवर व सास द्वारा मकान आदि का हिस्सा न दिये जाने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर इस प्रकरण का जाॅच कर निस्तारण करायें।
जनता दर्शन में भूमि विवाद सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें/समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त होने पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई शिकायतकर्ता बार-बार उनके जनता दर्शन में आता है, तो समझा जायेगा कि सम्बन्धित अधिकारी द्वारा निस्तारण में रूचि नहीं लिया जा रहा है। ऐसे स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जायेगा, जिसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जनता दर्शन के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (कलेक्टेªट) प्रमोद कुमार श्रीवास्तव तथा भारी संख्या में फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
——————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -