यूपी/सुलतानपुर-DM सी इंदुमती ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थिति तीन अधिकारियों का स्पष्टीकरण का दिया निर्देश

0 211

- Advertisement -

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समय से करें अधिकारी- जिलाधिकारी।*

*अनुपस्थित तीन अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश।*

- Advertisement -

सुलतानपुर 04 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में माह के प्रथम मंगलवार आज जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित जिला कृषि अधिकारी, जिला मत्स्य पालन अधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण गम्भीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व विभाग के अधिकारी/कार्मिक व पुलिस अधिकारी मौके पर जायें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी सरकारी भूमि का अतिक्रमण हुआ है अथवा हो रहा है, उसे तत्काल हटाया जाये और सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी के संज्ञान में कुछ प्रकरण भूमि विवाद के आने पर राजस्व/पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल विवाद समाप्त कराकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 247 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 14 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार तहसील सदर, लम्भुआ, कादीपुर व बल्दीराय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को उपस्थित अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी द्वारा सुनी गयी और उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0 आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही, उप प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0 शुक्ला, डीसी मनरेगा/ एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।
——————————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।