यूपी/सुलतानपुर-सीएए के समर्थन में 1 फरवरी से 10 दिनों तक चलने वाले जन जागरण अभियान का हुआ भाजपा ने किया शुभारंभ

0 258

- Advertisement -

सुलतानपुर।भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर आज शनिवार को सीएए के समर्थन में 1 फरवरी से 10 दिनों तक चलने वाले जन जागरण अभियान का शुभारंभ हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. आर.ए. वर्मा ने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक सी.ए.ए के पक्ष में चलने वाले जन जागरण अभियान का शहर के विनोवापुरी के निषाद बस्ती से शुभारंभ किया। इसी के साथ आज जिले के 26 मण्डलों के 365 सेक्टरों में सीएए के पक्ष में जन जागरण अभियान का शुभारंभ हो गया।

जिला अध्यक्ष डा. आर. ए. वर्मा की अगुवाई एवं नगर मण्डल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आज शहर के विनोवापुरी एवं चौक में सीएए के समर्थन में डोर टू डोर जनजागरण अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष डा. आर. ए. वर्मा ने शहर के अफीम कोठी से निषाद बस्ती, विनोवापुरी एवं चौक में सीएए के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर सीएए के बारे में विस्तार से जानकारी दी ,पत्रक दिया तथा 8866288762 पर मिस्ड काल कराने के साथ फार्मेट फर डिटेल जानकारी भरी।

- Advertisement -

डा. आर. ए. वर्मा ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 से किसी भी हिंदुस्तानी को कोई खतरा नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई जो धार्मिक रूप से प्रताड़ित है और 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में आकर शरणार्थी के रूप में रह रहे है उनको नागरिकता देने का है। इस दौरान निषाद बस्ती में राम कलप निषाद के आवास पर सीएए के विषय पर चाय पर चर्चा की गयी।

राम कलप निषाद के आवास पर चाय पर चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष डा. वर्मा ने कहा इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नही है कि एक भी भारतीय नागरिक की नागरिकता छीनी जा सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 133 करोड़ भारतीयों के है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों का आह्वान किया कि विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम के आगे आक्रामक तरीके से सत्य का पक्ष रखे। इस मुद्दे पर रक्षात्मक होने की जरूरत नही है। यह कानून एक भी भारतीय मुसलमान के खिलाफ नही है।विपक्ष वोट बैंक की रणनीति के तहत सीएए को मुस्लिम विरोधी होने का दुष्प्रचार कर रहा है। विपक्ष के झूठ व दुष्प्रचार को लोगों को सच्चाई बताकर परास्त करना है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सीएए के समर्थन में 10 फरवरी तक जनजागरण अभियान जिले के 26 मण्डलों, 365 सेक्टरों एवं 2118 बूथों पर चलाया जायेंगा।इस अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर लोगों को विपक्ष द्वारा सीएए के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम की पोल खोलकर सच्चाई से अवगत करायेंगे और 8866288662 पर मिस्ड काल कराकर प्रोफार्मा में डिटेल भरेगे। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी 10 दिनों में कम से कम 100 लोगों से डोर टू डोर जाकर संपर्क करेंगे।

आज शहर में चलाए गए सीएए जनजागरण अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा. एम.पी. सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, शहर विधायक सूर्यभान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा.सीताशरण त्रिपाठी , पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डा.अनुराग पांडे, महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, डॉ संतोष सिंह, शशीकांत पांडे, प्रीति प्रकाश, अखिलेश जायसवाल,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ,विजय त्रिपाठी, इन्द्र देव मिश्रा, जयंत सिंह, इन्द्रजीत वर्मा , सेक्टर प्रमुख डा. सौरभ पाण्डेय, मनीष सिंह, अमित, रवि श्रीवास्तव, राहुल भान मिश्रा, विकेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव , दिनेश चौरसिया, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।