यूपी/सुलतानपुर- विराट किसान मेले का समापन में कृषि मंत्री ने किया स्टालों का अवलोकन, प्रगतिशील किसान की जम कर की तारीफ़

0 308

- Advertisement -

परम्परागत विराट किसान मेले का समापन मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 ने किया।

- Advertisement -

सुलतानपुर 10 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के कुशल निर्देशन में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि विभाग के तत्वाधान में दाता धूनी करीमशाह, चकशिवपुर, ब्लाक बल्दीराय में 05 दिवसीय परम्परागत विराट किसान मेले के अन्तिम दिन आज जनपद भ्रमण पर आये मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ0प्र0/मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही द्वारा समापन किया गया। तत्पश्चात कृषि से सम्बद्ध विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी/स्टाॅलों अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने किसान भाईयों से अपील की कि आधुनिक तकनीकी ढंग से खेती कर अपनी आय दो गुनी करते हुए उन्नतिशील किसान बनें। उन्होंने कहा कि यदि हमारे यहां का किसान उन्नतिशील होगा, तो जनपद के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का विकास सम्भव है।
मुख्य अतिथि/ मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हितार्थ विभिन्न योजनाओं एवं अनुमन्य सुविधाओं के बारे में किसान भाईयों को जागरूक करने के लिये इस प्रकार का मेला एवं प्रदर्शनी/स्टाॅल लगवा कर प्रचार-प्रसार कराती है, ताकि किसान भाई सरकारी सुविधाओं का लाभ उठायें और आधुनिक तकनीकी ढंग से खेती कर अपनी उपज बढ़ाकर उन्नति करें, यही सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों का प्रयोग न करें। जैविक खेती करने के लिये किसानों को प्रेरित किया, जिससे खेत की उर्वरक शक्ति के साथ-साथ मनुष्य भी स्वस्थ्य रहे। उन्होंने किसान भाईयों से अपील की कि किसान अपने मिट्टी की जाॅच कराकर जैविक खेती की विधि को अपनायें। उन्होंने विभिन्न विभागों जैसे कि कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, पशु पालन, भूमि संरक्षण अनुभाग, नीली क्रान्ति मत्स्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, सिंचाई विभाग शारदा सहायक खण्ड-49, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, श्याम शक्ति गोशाला समिति, काशी प्रान्त आधुनिक खेती प्रेरणा समिति नन्दौली, दयाल मोनो जिंक, सोनालिका टैªक्टर आदि प्रदर्शनी व स्टाॅलों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त किया।

( फ़ोटो में-मंत्री के पूरे भाषण में किसान जमील अहमद के स्टाल और चावल की तारीफ किया बोले जमील अहमद की जितनी सराहना की जाय कम है इनको सम्मान देना चाहिए और बहुत कुछ)
संगोष्ठी का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र शाही ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी। प्रसार निदेशक आचार्य नरेन्द्र देव विश्वविद्यालय अयोध्या के डाॅ0 ए0पी0 राव ने भी मेले में आये हुए किसानों को जैविक खेती के विषय में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन के वैज्ञानिक डाॅ0 सौरभ कुमार वर्मा ने भी सम सामायिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। अपने में सम्बोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के वैज्ञानिक डाॅ0 जे0बी0 सिंह ने भी किसानों को फूल, शाक-सब्जी आदि के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के वैज्ञानिक डाॅ0 ए0के0 सिंह ने भी फसलों में लगने वाले कीटनाशक रोगों से बचने के उपाय कि विषय में किसानों को जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी तथा किसान बन्धु एवं क्षेत्रीय आम जन आदि उपस्थित रहे।
————————————————–
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।