सुलतानपुर-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में 2 मिनट का किया गया मौनधारण।

0 75

- Advertisement -

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का किया गया मौनधारण।
सुलतानपुर 30 जनवरी/ उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौनधारण किया। इसी प्रकार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र तथा स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी व विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालय में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ 2 मिनट का मौनधारण कराया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी शमसाद हुसैन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (कलेक्ट्रेट) प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
——————————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।