यूपी अयोध्या-पुलिस अधिकारियों ने जनपद के सभी चेकिंग प्वाइंट पर लगे पुलिस जवानों के साथ रात 12:00 बजे केक काटकर मनाया नववर्ष का जश्न, 

0 143

- Advertisement -

 यूपी अयोध्या-पुलिस अधिकारियों ने जनपद के सभी चेकिंग प्वाइंट पर लगे पुलिस जवानों के साथ रात 12:00 बजे केक काटकर मनाया नववर्ष का जश्न, 

बधाई देते हुए सुरक्षाकर्मियों का किया हौसला अफजाई।*

- Advertisement -

                 

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या।                                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार रात्रि 12 बजे नए वर्ष के आगमन के समय जनपद में उपलब्ध अधिकारियों ने रोस्टर के अनुसार बैरियर एवं चेकिंग पॉइंट्स पर अपने जवानों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया तथा जवानों का हौसला बढाया।

एसपी सिटी श्री विजय पाल सिंह द्वारा श्रृंगार हॉट बैरियर श्री राम अस्पताल एवं टेढ़ी बाजार, एसपी ग्रामीण श्री शैलेन्द्र सिहं द्वारा सुल्तानपुर रोड दक्षिण वारा बॉर्डर थाना बीकापुर, सहायक पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल द्वारा डेमुआ घाट गोंडा बॉर्डर थाना रौनाही, एसपी सुरक्षा बड़ा स्थान रामकोट एवं उनवल बैरियर, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया द्वारा सहादत गंज चैक एवं गुप्ता होटल, सीओ जेपी सिंह कनक भवन हनुमानगढ़ी राम गूलीला तिराहा, सीओ अयोध्या बूथ नंबर 4 कारसेवक पुरम साकेत पेट्रोल पंप, सीओ कोमल मिश्रा नागेश्वरनाथ हनुमान गढ़ी चैराहा पोस्ट ऑफिस तिराहा, श्रीमान सीओ वीरेंद्र विक्रम अंबेडकरनगर बॉर्डर थाना गोसाईगंज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नई कार्यशाला पुरानी कार्यशाला राम घाट चौराहा, सहायक रेडियो अधिकारी विद्या कुंड चौराहा जैन मंदिर चौराहा अशर्फी भवन, सीओ बीकापुर नन्सा बाजार थाना तारुन, सीओ मिल्कीपुर पिथला बॉर्डर थाना कुमारगंज एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्र अंतर्गत सुविधानुसार बैरियर एवं चेकिंग प्वाइंट्स पर मौजूद रहकर ड्यूटी पर मौजूद जवानों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी।

आशीष तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या द्वारा ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों व अयोध्या पुलिस की तरफ से जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई दिया गया।