जिलाधिकारी ने थाना गोसाईगंज का जिलाधिकरी ने किया निरीक्षण-सुलतानपुर

0 153

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन समस्यायें

थाना गोसाईगंज का जिलाधिकरी ने किया निरीक्षण

- Advertisement -

सुलतानपुर 07 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने थाना गोसाईगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहंुचकर जन समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस पर कुल 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का निराकरण तत्काल कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सन्दर्भित किया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के साथ थाना गोसाईगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह, शस्त्रागार, शौंचालय आदि के साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शौंचालय आदि की साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिये।
—————————————————