सुलतानपुर-राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण,बैठक में महिलाओं के उत्पीड़न की सुनी जनसुनवाई

सरकार की मंशा है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी करें।

0 137

- Advertisement -

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, सदस्य द्वारा पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई कर त्वरित न्याय दिलाये जाने के दिये गये निर्देश।

महिला उत्पीड़न की प्रभावी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें अधिकारी- सुमन सिंह।

- Advertisement -

सुलतानपुर 03 अक्टूबर/उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जनसुनवाई की गयी तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें।
प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने आयोजित बैठक में महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई करते हुए 06 मामले उनके समक्ष आज आये, जिनमें राजकुमारी पत्नी लोकेश, निवासी ग्राम रेसी, थाना जामो जिला अमेठी घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में, पर्मिला पत्नी स्व0 दिनेश प्रताप सिंह, ग्राम आदर्श नगर, थाना नगर कातेवाली पड़ोसी से विवाद के सम्बन्ध में, पूनम पत्नी रामचन्द्र यादव नारामधईपुर, थाना दोस्तपुर घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में, राजकला पत्नी राधेश्याम, ग्राम सिंदूरी, थाना धम्मौर घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में, राशिदा अंजुम पत्नी तौशीफ, ग्राम कुटिया, थाना कुड़वार घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में, आमिना बानो पत्नी मो0 सलमान, ग्राम कल्यानपुर, थाना बल्दीराय घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसका त्वरित निस्तारण कराये जाने का निर्देश महिला आयोग की सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी करें। जनसुनवाई के पश्चात सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती सुमन सिंह द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया।
इस अवसर पर सीएमएस महिला चिकित्सालय डाॅ0 उर्मिला चैधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, सीओ सिटी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर शालिनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या केशकुमारी बालिका राजकीय इण्टर कालेज डाॅ0 संगीता सहित थानाध्यक्ष महिला मीरा कुशवाहा व 181 महिला हेल्पलाइन के सुगमकर्ता आदि उपस्थित रहे।