सुल्तानपुर-राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत हुई बैठक, विकास भवन में सीडीओ द्वारा की गई समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की समीक्षा की

0 153

- Advertisement -

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की समीक्षा की

सुलतानपुर 11 सितम्बर/ शासन के निर्देशानुसार 01 से 30 सितम्बर तक सम्पन्न होने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा सम्पादित की जा रही गतिविधियों एवं उनके फीडिंग की मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विकास भवन में समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को से कहा कि उनके द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जो भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं उनका ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक गुणवत्तापूर्ण ढंग से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें तथा जो भी गतिविधियां उनके द्वारा की जा रही हैं, उसकी रिपोर्टिंग नियिमत रूप से भारत सरकार के डैशबोर्ड पर कराना सुनिश्चित करें। फीडिंग की प्रगति ठीक न पाये जाने पर कई ए0डी0ओ0 पंचायत एवं कई सी0डी0पी0ओ0 के खिलाफ कार्यवाही भी की गयी। ज्ञातब्य हो कि इस वर्ष पोषण माह में 05 महत्वपूर्ण घटकों यथा- बच्चों के जीवन के प्रथम 01 हजार दिन, एनीमियां रोकथाम, बच्चों में दस्त नियंत्रण, हैण्डवाश, पौष्टिक ऊपरी आहार, पर विशेष रूप से गतिविधियों का आयोजन कर पाॅचों थीम पर फोकस किया जा रहा है। जिसके लिये विभागीय लक्ष्य निर्धारित करते हुए विभागों द्वारा समुदाय की सहभागिता एवं जन आन्दोलन हेतु विभिन्न गतिविधियों को सम्पादित किया जा रहा है।
बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
———————————————————————-

- Advertisement -