सुलतानपुर/कूरेभार-सोमवार को दुर्गा पूजा पर्व व दसहरा को लेकर पूजा समिति के पदाधिकारियों व संभ्रांत लोगों के साथ थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने की बैठक

बल्दीराय क्षेत्राधिकारी लालचंद्र चौधरी ने लोगो से समस्याएं जानी व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महोत्सव के दौरान डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मूर्तियों का बिसर्जन नदी व नहरों में नही किया जायेगा मूर्ति बिसर्जन के लिए ग्राम प्रधान बिसर्जन स्थल की व्यवस्था बनाये

0 745

- Advertisement -

थाना कूरेभार परिसर पर सोमवार को दुर्गा पूजा पर्व को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना कूरेभार क्षेत्र की दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में बल्दीराय क्षेत्राधिकारी लालचंद्र चौधरी ने लोगो से समस्याएं जानी व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महोत्सव के दौरान डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मूर्तियों का बिसर्जन नदी व नहरों में नही किया जायेगा मूर्ति बिसर्जन के लिए ग्राम प्रधान बिसर्जन स्थल की व्यवस्था बनाये। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने पंडालों की सुरक्षा व बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया जिसके निस्तारण की बात क्षेत्राधिकारी ने कही।

- Advertisement -

बैठक में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मृदुल मयंक पाण्डेय अशोक कुमार गौड़ क़स्बा प्रधान प्रतिनिधि मो असलम खान प्रधान राजेश सिंह ,भैया राम,,नन्द कुमार वर्मा,रमेश वर्मा,राम करन यादव बिनोद लोहिया,पप्पू रादेश्याम,मुरली यादव ,गुड्डु हरि प्रसाद यादव,राम अनुज अरुण दूबे सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।