अबैध हथियारों के खुलासे के दौरान मीडिया को देख आखिर क्यों फबबक कर रोया आरोपी युवक,पुलिस ने लगे आरोप को सिरे से किया खारिज,देखे जबरदस्त स्टोरी सिर्फ के. डी न्यूज़ यूपी पर।

0 455

- Advertisement -

*खबर सुल्तानपुर जनपद से है जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुलासे के दौरान पकड़ा गया आरोपी युयक मीडियाकर्मियों को देख कर रोने लगा और बेगुनाही कि दुहाई देने लगा कि साहब में बेगुनाह हूं, मुझे फर्जी फंसाया जा रहा है।वहाँ खड़े जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बगलें झांकने लगे। थोड़ी देर के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मीयो के चेहरो पर हवाईयां उड़ने लगी और थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया। आरोपी युवक यहीँ पर नहीं रुका एसपी के सामने पहुँचते ही एकबार फिर अपनी बेगुनहीँ की दुहाई देता रहा और पुलिस अधिकारी उनकी बात अनसुनी कर पुलिस की सफलता का राग अलापते रहे।आखिरकार आरोपी युवक के इस तरह बोलने पर पुलिस अधीक्षक को मिडिकर्मियो से वीडियो बनाने से रोकना पड़ा।

*अबैध हथियारों के खुलासे में मीडिया को देख आरोपी युवक लगा रोने कहा फँसाया जा रहा है फर्जी,पुलिस ने लगे आरोप को सिरे से किया खारिज,देखे जबरदस्त रिपोर्ट।*

- Advertisement -

फिलहाल इस पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक ने सिरे से खारिज कर दिया,उनका कहना था कि पकड़े जाने के बाद कौन अपराधी अपना जर्म कबूल करता है?।

गौरतलब हो कि आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिडिकर्मियो को एक खुलासे के लिए बुलाया गया साथ ही पुलिस की शोसल मीडिया सेल द्वारा प्रेसनोट भी जारी किया गया। पुलिसिया कहानी के अनुसार जयसिंहपुर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया। जिसमे ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे पुत्र नरसिंहनरायन पाण्डेय निवासी ग्राम मैधन थाना जयसिंहपुर,दूसरे कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद पुत्र रामसुन्दर निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज सुलतानपुर को अवैध असलहो व कारतूसो से लैस होकर ग्राम प्रधान मैधन दिनेश सिंह पुत्र भुपति सिंह नि0 मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व ग्राम प्रधान सरवन शैलेन्द्र सिंह नि0 सरवन थाना गोसाईंगज जनपद सुलतानपुर की हत्या की साजिश करते समय मियागंज पुलिया गंगेव के पास से समय करीब 03.00 बजे मय स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस की तरफ से आगे जानकारी दी गई कि अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे के उपर मुकदमा था जिसमे प्रधान की गवाही थी तथा इनकी पुरानी रंजिश भी है और साथ ही कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद पुत्र रामसुन्दर निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मीडिया को जानकारी दी।

*प्रेस-नोट 235*
*दिनांक- 25.08.2023*
*जनपद सुलातनपुर*

*थाना जयसिंहपुर पुलिस टीम द्वारा 02 नफर शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार करअवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया*
आज दिनांक 25.08.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन मे अभि0गण 1. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे पुत्र नरसिंहनरायन पाण्डेय निवासी ग्राम मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 2. कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद पुत्र रामसुन्दर निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को अवैध असलहो व कारतूसो से लैस होकर ग्राम प्रधान मैधन श्री दिनेश सिंह पुत्र भुपति सिंह नि0 मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व ग्राम प्रधान सरवन श्री शैलेन्द्र सिंह नि0 सरवन थाना गोसाईंगज जनपद सुलतानपुर की हत्या की साजिश करते समय मियागंज पुलिया गंगेव के पास से समय करीब 03.00 बजे मय स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे के उपर मुकदमा था जिसमे प्रधान की गवाही थी तथा इनकी पुरानी रंजिश भी है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 275/23 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 बनाम ओमप्रकाश उर्फ गाटे 2. मु0अ0सं0 276/23 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 बनाम कन्हैया उर्फ कन्धई 3. मु0अ0सं0 277/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कन्हैया उर्फ कन्धई 4. मु0अ0सं0 278/23 धारा 115 भादवि बनाम 1. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे पुत्र नरसिंहनरायन पाण्डेय निवासी ग्राम मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
2. कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद पुत्र रामसुन्दर निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर

*बरामदगी* –

1.01 अदद 12 बोर देशी बन्दूक
2. 02 अदद 12 बोर देशी अद्धी
3. 01 देशी तमंचा .315 बोर
4. 50 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
5. 03 अदद कारतूस मिस फायर 12 बोर
6. 13 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
7. 02 अदद कारतूस मिस फायर .315 बोर
8. 20 अदद कारतूस .32 बोर
9. 315 ग्राम स्मैक रंग मटमैला

*गिरफ्तार करने वाली टीम*-
1.प्र0नि0 प्रेमचन्द सिंह
2.उ0नि0 हीरालाल यादव
3.का0 अजय कुमार यादव
4.का0 अश्वनी कुमार
5.का0 विपिन पाल
6.का0 आशीष कुमार गौड़

1.*आपराधिक इतिहास अभियुक्त एचएस नं0 8ए ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ गाटे पुत्र नरसिंह नरायन निवासी ग्राम मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 50 वर्ष*

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 76/15 323/504 भादवि व 3(1) X एससी एसटी एक्ट जयसिंहपुर सुलतानपुर
2 226/94 147/148/323/324/308/506/504 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
3 234/94 107/116 सीआरपीसी जयसिंहपुर सुलतानपुर
4 529ए/13 323/504/506 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
5 123/16 302 भादवि 3(2)5 एससी एसटी एक्ट जयसिंहपुर सुलतानपुर
6 215/19 392/307 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
7 125/16 3/25 आयुध अधि0 जयसिंहपुर सुलतानपुर
8 479/20 147/148/149/307/302/504/506/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट गोसाईगंज सुलतानपुर
9 227/17 323/506 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
10 570/19 2/3(1) युपी गैगेस्टर एक्ट जयसिंहपुर सुलतानपुर
11 181/23 186/353/504 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
12 269/23 323/504/506 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
13 275/23 3/5/25 आयुध अधि0 जयसिंहपुर सुलतानपुर
14 278/23 115 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर

2.*आपराधिक इतिहास कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद पुत्र रामसुन्दर निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर*

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 518/22 323/504/506 भादवि गोसाईगंज सुलतानपुर
2. 25/23 323/504/506 भादवि गोसाईगंज सुलतानपुर
3 124/23 386/504/427 भादवि गोसाईगंज सुलतानपुर
4 165/23 307 भादवि गोसाईगंज सुलतानपुर
5. 166/23 3/25 आयुध अधि0 गोसाईगंज सुलतानपुर
6. 167/23 8/20 एनडीपीएस एक्ट गोसाईगंज सुलतानपुर
7. 152/17 392/411 भादवि बल्दीराय सुलतानपुर
8. 598/12 354/427/506 भादवि को0नगर सुलतानपुर
9. 995/14 394 भादवि को0नगर सुलतानपुर
10. 1003/14 392/506 भादवि को0नगर सुलतानपुर
11. 1049/14 4/25 आयुध अधि0 को0नगर सुलतानपुर
12. 1387/14 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट को0नगर सुलतानपुर
13. 463/19 323/504/506 भादवि को0देहात सुलतानपुर
14. 276/23 3/5/25 आयुध अधि0 जयसिंहपुर सुलतानपुर
15. 277/23 8/20 एनडीपीएस एक्ट जयसिंहपुर सुलतानपुर
16. 278/23 115 भादवि जयसिंहपुर सुलतानपुर
17 536/12 147,223,394,504,506 भादवि गोसाईगंज सुलतानपुर