यूपी/अमेठी-उद्योग व्यापार मंडल ने खिचड़ी भोज कर की कार्यकारिणी की बैठक, गुंजन सिंह को बनाया गया व्यापार मंडल का महिला जिलाध्यक्ष

0 345

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-उद्योग व्यापार मंडल ने खिचड़ी भोज कर की कार्यकारिणी की बैठक, गुंजन सिंह को बनाया गया व्यापार मंडल का महिला जिलाध्यक्ष

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

खबर यूपी के अमेठी से है जहां जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों को एकत्रित कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सभी पदाधकारियों से आए हुए व्यापारियों ने एक दूसरे से मिलकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसपर उनके निस्तारण की बात कही गई।

इसी मौके पर उद्योग व्यापार मण्डल के महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया जिसमें अमेठी की गुंजन सिंह को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व जगदीशपुर की सुनीता विश्वास को जिला महामंत्री मनोनीत कर उन्हें पत्रक दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल का गठन की शुरुआत अमेठी में 1978 में किया गया, तब से लेकर आज तक निर्बाध रूप से ये संगठन चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापार मण्डल पूरी तरह से अराजनैतिक संगठन है इसमें राजनीति का दूर तक कोई वास्ता नहीं है।व्यापार में हर जाति व धर्म के लोग शामिल हैं इसलिए जातिगत भावना का भी इस संगठन में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान हर स्तर पर करने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्षा गुंजन सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे दी है वो चुनौती पूर्ण है और हम इसे पूरी तरह से शिरोधार्य कर इस पद के अनुरूप कार्य करने में कोई कोताही नहीं करूंगी।