अमेठी।जे0एस0 रेजीडेन्सी गौरीगंज मे हुआ ग्राम संसद का आयोजन

0 161

- Advertisement -

अमेठी।जे0एस0 रेजीडेन्सी गौरीगंज मे हुआ ग्राम संसद का आयोजन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

भारत की आत्मा गांवो में बसती है-डा अर्जुन प्रसाद पाण्डेय

गौरीगंज, बृहस्पतिवार को जे0एस0 रेजीडेन्सी गौरीगंज में तीसरी सरकार अभियान के अन्तर्गत ग्राम संसद का आयोजन किया गया। इस संसद में ग्राम पंचायत विकास योजना (जी0 पी0 डी0 पी0) के क्रियान्वयन हेतु जन भागीदारी बढ़ाने तथा ग्राम पंचायतो की स्वायत्तता कायम रखने सम्बन्धी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा प्रधानों पंचायत सदस्यों एवं सम्मान्य नागरिको के मध्य संबाद के माध्यम से की गयी। ग्राम संसद में अन्नी बैजल, सम्भांवा, पचेहरी, जुड़ियापुर, बेलखौर आदि ग्राम पंचायतों ने भाग लिया।

अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डा0 अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों मंे बसती है। जब गांव समृद्ध होगें तभी राष्ट्र समृद्ध होगा। यदि ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र रूप से अपनी विकास योजना बनाने का मौका मिले तो अपनी बुनियादी आवश्यकताओं के आधार पर उनका क्रियान्वयन भली भांति कर सकते है। ग्राम पंचायतों के सफल संचालन हेतु जागरूकता एंव प्रशिक्षण आवश्यक है। सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि कहने को ग्राम पंचायतों का स्थान बहुत ऊॅंचा है। आज गांव उपेक्षा के शिकार है। गांव के लोगों का पलायन शहरों की ओर तेजी से बढ़ना चिन्ता का विषय है। सभा की अध्यक्षता करते हुए राम चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सही मायने में गांव का समग्र विकास सभी सम्भव होगा जब सत्ता एवं अधिकार गांव पंचायतों के हाथों में होगा। पंचायत सिक्रेटरी द्वारा बनाई गयी ग्रामीण विकास योजना मात्र कागजों पर ही रह जायेगी।

ग्राम संसद मे बृजेश सिंह, पवन कुमार सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राम आसरे तिवारी, राम सेवक सिंह, सोनू खां, नागेन्द्र सिंह, नीरज सिंह ने अपने विचार रखे।

ग्राम संसद का संचालन सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल ने किया।