सुलतानपुर-मंत्री ने गोमती मित्र मंडल के प्रयासों की ह्रदय से सराहना की

गोमती मित्र मंडल द्वारा विगत 8 वर्षों से किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,विजय मिश्रा जी ने भी अब तक गोमती मित्र मंडल द्वारा दिए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी मंत्री को दी,

0 108

- Advertisement -

सुलतानपुर-मंत्री ने गोमती मित्र मंडल के प्रयासों की ह्रदय से सराहना की


प्रदेश सरकार द्वारा हर जनपद में प्रबुद्ध जनों से भेट के कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर के जिला संयोजक विजय मिश्रा जी के प्रयासों से मा.राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उ.प्र.सुरेश पासी जी ने आज गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के आवास पर पहुंचकर ना केवल गोमती मित्रों के हौसले को बढ़ाया बल्कि गोमती मित्र मंडल द्वारा विगत 8 वर्षों से किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,विजय मिश्रा जी ने भी अब तक गोमती मित्र मंडल द्वारा दिए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी मंत्री  को दी, मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि जो भी मुझसे बन पड़ेगा प्रदेश शासन से सीताकुंडधाम और मां गोमती स्वच्छता मिशन के लिए प्रयास करूंगा, कार्यक्रम में संरक्षक मंडल से रतन कसौधन, अजय सिंह लीडर,डॉ सुधाकर सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, रमेश महेश्वरी ,संत कुमार ,पप्पू शर्मा ,डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह ,मुन्ना पाठक, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा कसौधन ,युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा, दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गण तथा लगभग सभी गोमती मित्र उपस्थित रहे।।

- Advertisement -