सुलतानपुर-पंख फाउंडेशन सुल्तानपुर के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में किया गया पौधरोपण

इस कार्यक्रम में पंख फाउंडेशन अध्यक्ष रोशनी तिवारी, मोहिनी मिश्रा, निशि मिश्रा, उदय शुक्ला, सत्यम चौरसिया, और विद्यालय परिवार के शिक्षकगण मौजूद रहे

0 302

- Advertisement -

सुलतानपुर-*पंख फाउंडेशन सुल्तानपुर*के तत्वाधान में *आज सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर सुल्तानपुर में पौधरोपण किया गया* तथा साथ ही संस्था के सक्रिय सदस्य विवेक शुक्ला ने बच्चों को पौधरोपण का महत्त्व कुछ इस तरहसे बताया, इनके छाया में मनुष्य ही नहीं, पशु- पक्षी भी चैन की सांस लेते हैं| जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है, वहां वर्षा भी अच्छी होती है, वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है| वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है, और इस तरह *मनुष्य जन्म से मृत्यु तक वृक्षों एवं उनसे प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार की वस्तुओं पर निर्भर रहता है| इसलिए अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए एवं संरक्षण दें*


इस कार्यक्रम में पंख फाउंडेशन अध्यक्ष रोशनी तिवारी, मोहिनी मिश्रा, निशि मिश्रा, उदय शुक्ला, सत्यम चौरसिया, और विद्यालय परिवार के शिक्षकगण मौजूद रहे

- Advertisement -