सुलतानपुर-गोमती मित्र मंडल द्वारा राजस्थान प्रदेश में सद्भावना स्वच्छता एवं जल संरक्षण संदेश यात्रा*

यात्रा 1 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रवाना होगी और 6 सितंबर को वापस सुल्तानपुर पहुंचेगी

0 266

- Advertisement -

*गोमती मित्र मंडल द्वारा राजस्थान प्रदेश में सद्भावना स्वच्छता एवं जल संरक्षण संदेश यात्रा*

सुलतानपुर-गोमती मित्र मंडल ने उत्तर प्रदेश में स्वच्छता,नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए काफी अरसे से काम किया हुआ है,उत्तराखंड में हरिद्वार,ऋषिकेश तथा स्वर्गश्रम में भी परिवार द्वारा कार्य किया गया है,अब गोमती मित्र मंडल राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से एक हफ्ते की राजस्थान प्रदेश की यात्रा पर जा रहा है जहां मुख्य मकसद है जल संरक्षण की राजस्थान प्रदेश की परंपरागत विधियों की जानकारी प्राप्त करना,खाटू श्याम बाबा में श्रमदान करना ,तीर्थ स्थली पुष्कर में स्वच्छता जागरूकता एवं लोगों को जल के आने वाले संकट के प्रति जागरूक करना,यह गोमती मित्र मंडल की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है,जिसका मकसद परिवार के विस्तार के साथ-साथ आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल संरक्षण की मुहिम से जोड़ना,,यह यात्रा 1 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रवाना होगी और 6 सितंबर को वापस सुल्तानपुर पहुंचेगी,गोमती मित्रों ने नगरवासियों से यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाओं की अपेक्षा की है।।
*सूचना द्वारा —–*
*रमेश माहेश्वरी*
*मीडिया प्रभारी*

- Advertisement -