सुल्तानपुर- शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण।

0 45

- Advertisement -

सुल्तानपुर 23 जुलाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात बस स्टैंड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा के समझ विचार गोष्ठी की गई।

 

- Advertisement -

गोष्टी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जी ने आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों की जयंती और पुण्य तिथि पर रचनात्मक कार्य करके लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करती है जिसकी जितनी सराहना की जाय कम है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि आजाद जी की जयंती पर हम सभी देशवासियों को नैतिकता के रास्ते पर चलकर आने वाली पीढ़ीयो के लिए समाज एवं राष्ट्र हित में अच्छे निर्माण की सोच रखने की सीख देने पर बल देने की आवश्यकता है यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देकर क्रांति के विचार को प्रत्येक युवा में जगाने वाले अमर वलिदानी चंद्रशेखर आजाद देश के युवाओं के लिए सदैव एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे, सम्पूर्ण राष्ट्र चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गौड,दिलीप सिंह, श्याम नारायण पांडे, व गिरीश तिवारी बबलू, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी रविंद्र तिवारी, अजय सिंह, मोहम्मद अहमद, दिनेश यादव, आशीष मिश्रा महाकाल, अनुज प्रताप सिंह, अनुराग सिंह एडवोकेट, विनोद पांडे,अनिल सिंह एडवोकेट, अशोक तिवारी, शिव नायक वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू तिवारी, मोहम्मद यूनुश,अब्दुल मन्नान, राजा अब्बास, मोइड खान,पवन शर्मा,दिलीप निषाद, विजय यादव, मसूद अहमद,मोहम्मद एजाज, विनोद रावत,किशन चौरसिया, वैभव श्रीवास्तव, वसीम राजा, विनय कुमार, सरदार सतपाल सिंह, आफताब महफूज अली बब्बन, अरविंद यादव, रजवंत जी, जे.पी. सिंह, बलवंत जी, प्रभात मालवी, विनोद जायसवाल, कुश यादव, सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
अशोक सिंह अध्यक्ष आजाद समाज सेवा समिति सुल्तानपुर।

*सुल्तानपुर- अधिवक्ता से अभद्रता करने के मामले में धरने पर बैठे थे अधिवक्ता।अपर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही पर कार्यवाही की कही बात।*

सुल्तानपुर- अधिवक्ता से अभद्रता करने के मामले में धरने पर बैठे थे अधिवक्ता।अपर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही पर कार्यवाही की कही बात।