सुल्तानपुर-केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भूजल सप्ताह का किया गया आयोजन।

केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया।

0 39

- Advertisement -

आज दिनांक 16.7.2024 को अमित सिंह प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन विभाग सुल्तानपुर के निर्देशानुसार श्री अभिनन्दन प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी सुल्तानपुर द्वारा श्रीमती पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या की उपस्थिति में केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

अभिनन्दन प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी द्वारा वर्षा की जल संचयन द्वारा भूजल के स्तर को बढ़ाने के ऊपर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा छात्रों को जल संचयन के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए जान जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में भूजल संरक्षण शपथ ग्रहण किया गया,इस दौरान पानी को एक अनमोल संपदा मानते हुए इसका उपयोग करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी सुल्तानपुर,पल्लवी सिंह प्रधानाचार्या केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समस्त अध्यापक/अध्यापिका वन विभाग अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*सुल्तानपुर- मृत बिखरे पड़े गायों के कंकाल योगी सरकार की अवस्थाओं की खोल रही है पोल : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर- मृत बिखरे पड़े गायों के कंकाल योगी सरकार की अवस्थाओं की खोल रही है पोल : अभिषेक सिंह राणा*