सुलतानपुर- विशेष चकबंदी अदालत आयोजन के तहत लगे ग्राम अदालत में 11 वादों का हुआ निस्तारण।बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने दी जानकारी।

0 212

- Advertisement -

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से अब न्याय चला जनता की ओर कार्यक्रम के तहत विशेष चकबंदी अदालत गाँवो में शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में गाँवो में चकबंदी सम्बंधी शिकायतों व विवादों का निपटारा करने के लिए सम्बंधित ग्राम पंचायतों में प्रशासन की ओर से ग्राम अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सम्बंधित अधिकारी मौके पर ही शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करेंगे।आज बुधवार को सुलतानपुर जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर कादीपुर क्षेत्र के ग्राम अंदारायपुर मे बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी की अध्यक्षता में ग्राम अदालत का सफल आयोजन हुआ जिसमे बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अनिल कुमार पाण्डेय, चकबन्दी अधिकारी विजय कुमार मौर्य सहायक चकबन्दी अधिकारी संजय कुमार सिंह, न्यायालय लिपिक अंशुमान श्रीवास्तव समेत ग्राम प्रधान व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सुलतानपुर जनपद के बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। ग्राम अदालत मे लगभग 20 वादों को सुना गया और सुन कर 11 का निस्तारण किया गया।
इस कार्यक्रम में चकबंदी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ गाँवो के गणमान्य लोंगो के साथ गांव की जनता मौजूद रही।

*सुलतानपुर- कृषकों की समस्याओं का निदान तथा किसानों की आय में वृद्धि को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।*

- Advertisement -

सुलतानपुर- कृषकों की समस्याओं का निदान तथा किसानों की आय में वृद्धि को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।