सुलतानपुर- कृषकों की समस्याओं का निदान तथा किसानों की आय में वृद्धि को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।

0 56

- Advertisement -

सुलतानपुर-आज दिनांक 27-09-2023 को केन्द्र मुख्यालय पर वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की 67 वीं बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनवरी से सितम्बर 2023 की प्रगति आख्या पर विस्तार से चर्चा की गयी एवं आगामी वर्ष 2024 की कार्ययोजना पर माननीय सदस्यों द्वारा गहन विचार विमर्श कर अनुमोदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उप कृषि निदेशक, सुलतानपुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ0 जे0 बी0 सिंह ने केन्द्र की कार्यपद्वति व समय समय पर तकनीकी हस्तांतरण के साथ भा0कृ0अनु0परिषद द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सम्मानित सदस्यों का आभार ब्यक्त किया। डा0 सिंह द्वारा जनवरी से सितम्बर 2023 की प्रगति आख्या व अक्टूबर-दिसम्बर, 2023 की आगामी कार्ययोजना के साथ वर्ष 2024 (जनवरी से दिसम्बर) की कार्य योजना प्रस्तुत की गयी। प्रस्तुतीकरण के दौरान डा0 ए के सिंह, वैज्ञानिक-शस्य विज्ञान द्वारा प्रक्षेत्र परीक्षण पर विस्तृत जानकारी उपस्थित समस्त सदस्यों, कृषकों, कृषक महिलाओं एवं एफ.पी.ओं के निदेशक महोदय को दी गयी। जानकारी में जनपद की समस्त कृषक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्त विभागों से आये हुए अधिकारीगणों से उन समस्याओं का निदान किस प्रकार किया जाय जिससे कि कृषकों की समस्याओं का निदान किया जा सके तथा किसानों की आय में वृद्धि की जा सके।
डा0 वी पी सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक/ प्रमुख केवीके सुलतानपुर-2 ने अपने अभिवादन में कहा कि कृषि में आवश्यक सुधार के साथ ही किसान उत्पादक संगठन के प्रशिक्षण तथा एकीकृत कृषि प्रणाली का माड्यूल केन्द्र पर विकसित कर जनपद के किसानों को विशेष रूप से लघु एवं सीमान्त कृषकों के द्वार पर प्रदर्शन के रूप में एकीकृत कृषि प्रणाली को विकसित किया जाय जिससे कृषकों के बीच सही संदेश जाय। श्री रण विजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, सुलतानपुर ने फसलों, सब्जियों एवं फलों के प्रदर्शन एवं परीक्षण में नवीनतम प्रजातियों का चयन, क्षेत्र की परिस्थिति एवं कृषकों की आवश्यकता के अनुसार चयन करने पर सुझाव दिया। डा0 ए के दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक/ प्रमुख, केवीके लखनऊ द्वारा आभासी माध्यम से प्रतिभाग करते हुए सुझाव दिया कि गन्ने की नवीनतम प्रजाति की बुवाई ट्रंच विधि से करके अंतः फसली प्रणाली अपनायी जाय जिससे कृषकों की आय दोगुनी हो सके। पशु चिकित्साधिकारी, सुलतानपुर ने पशुधन विकास की योजनाओं में कृषकों को कुक्कुट पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन तथा बैकयार्ड पोल्ट्री पर कौशल विकास प्रशिक्षण केवीके के माध्यम से आयोजित करने का सुझाव दिया। श्री एस पी मिश्र, वैज्ञानिक-केएनकेवीके सुलतानपुर द्वारा सुझाव दिया गया कि फलों से सम्बन्धित प्रदर्शन एवं उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण अधिक से अधिक आयोजित कराये जाॅंय जिससे उपज में वृद्वि के साथ कृषकों की आय में वृद्धि हो सके। मत्स्य पालन अधिकारी सुलतानपुर ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण द्वारा आय सृजन एवं कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मानित प्रतिभागी कृषक/महिला कृषक द्वारा बकरी पालन, सब्जी नर्सरी उत्पादन एवं स्वयं सहायता समूहों को कौशल विकास प्रशिक्षण द्वारा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर सुझाव दिया। श्रीमती सुधा सिंह निदेशक एवं श्री अरूण कुमार सक्सेना, निदेशक, एफ.पी.ओ. ने कृषि उत्पादक संगठन ने जनपद के एफ पी ओ के निदेशक मण्डल को केवीके के वैज्ञानिकों द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुझाव देना चाहिए। उक्त अवसर पर उन्नतशील किसान श्री कपिलदेव सिंह ने मत्स्य अधिकारी से मत्स्य पालन कृषकों को विकास खण्ड कादीपुर के कृषकों को मत्स्य अंगुलिकाएं उपलब्ध कराने हेतु सुझाव दिया। प्रगतिशील किसान श्री दिनेश कुमार एवं श्री समरनाथ मौर्य एवं कृषक महिलाओं ने बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक को सफल बनाने में केवीके के वैज्ञानिक श्री एस पी मिश्र, डा0 ए के सिंह, डा0 सी के त्रिपाठी, डा0 दिवाकर वर्मा, श्रीमती नीना सक्सेना एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अन्त में डा0 सी के त्रिपाठी द्वारा जनपद के माननीय सदस्यों एवं कृषकों को धन्यावाद ज्ञापित किया गया।
उक्त जानकारी केन्द्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी द्वारा दी गयी।

*सुलतानपुर-तहसील जयसिंहपुर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद व सचिव पद शांतिपूर्ण संपन्न।*

- Advertisement -

सुलतानपुर-तहसील जयसिंहपुर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद व सचिव पद शांतिपूर्ण संपन्न ।