अमेठी-नरवहनपुर प्रधान के ऊपर हमला करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

0 388

- Advertisement -

अमेठी।नरवहनपुर प्रधान के ऊपर हमला करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

पीपरपुर थानांतर्गत नरवहनपुर प्रधान के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था जिसके ऊपर तीन नामजद और अज्ञात के ऊपर मुकदमा 307,341ipc का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

बताते चलें कि 19/06/2019 को नरवहनपुर के प्रधान के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था जिसके आरोपी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और वे फरार थे।

क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुखविर के बताने पर दुर्गापुर चौराहे पर चेकिंग अभियान कर रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति बस से उतरा और मुखबिर के इशारे पर उसे पकड़ा गया।

क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने बताया कि उससे कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपना नाम वैभव सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र कामता प्रसाद सिंह बताया।जो कि मुख्य आरोपी है उसके पास से 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।और दो नामजद और अज्ञात अभियुक्तों को भी जल्द ही हिरासत में लिया जायेगा।

टीम के साथ हेड कांस्टेबल राममूर्ति प्रजापति और कांस्टेबल राहुल कुमार यादव रहे।