सुल्तानपुर-नववर्ष पर हेड कांस्टेबल ने बच्चों संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

0 113

- Advertisement -

नववर्ष पर हेड कांस्टेबल ने बच्चों संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

बच्चों संग गरीबों को कंबल बांटकर मनाया नववर्ष

- Advertisement -

सुल्तानपुर।बन्धुआ कला थाना क्षेत्र के इस्लामगंज से हसनपुर गुमटी तक हेड कांस्टेबल और उनके बच्चों ने भीषण ठंड के दौरान गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण करते हुए नववर्ष मनाया। भीषण ठंड में हेड कांस्टेबल के बच्चों के हाथ से कंबल पाकर गरीब परिवारों के चेहरे खिल गए। हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी ने कहा इस समय भीषण ठंड पड़ रही है।बहुत से गरीब लोगों के पास रात में ठंड से बचने के लिए कपड़े कम होते हैं। इसलिए नववर्ष पर बेटा अली कैसर और बेटी अरीशा रिजवी सहित गरीबों में कंबल बांटकर गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने का काम किया गया है। ताकि गरीब लोग भी इस भीषण ठंड की रात में कंबल ओढ़ कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। नव वर्ष पर हेड कांस्टेबल द्वारा कंबल बांटे जाने से आमजन भी काफी खुश हैं।लोगों का कहना है कि हेड कांस्टेबल ने सराहनीय कार्य किया है और गरीब लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगी। बताते चलें कि ठंड की शुरुआत से ही हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी ने गरीबों और असहाय लोगों को कंबल वितरित करते आ रहे हैं। आज नव वर्ष के उपलक्ष में पिता हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी के साथ बेटे अली कैसर और बेटी अरीशा रिजवी भी उनके इस नेक कार्य में शामिल होकर नए वर्ष का शुभारंभ किया।

सुल्तानपुर-यूपी 112 द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर किया जा रहा है जागरूक।