प्रेमिका के माता-पिता को जलाकर मार डालने के मामले के कोर्ट से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सुबह किया गिरफ्तार।

0 509

- Advertisement -

25 हजारी इनामी बदमाश को काफ़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आखिर गिरफ्तार ही कर लिया।खबर सुल्तानपुर जनपद से है पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर स्वाट टीम नगर कोतवाली पुलिस संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।एसपी सोमेन बर्मा ने टीम को अतिरिक्त 10 हजार नगद इनाम की घोषणा की है। गौरतलब हो कि अभियुक्त ने 2019 में प्रेमिका के माता-पिता को जलाकर मार डालने के मामले के आरोप जेल में निरुद्ध चल रहे थे और जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी के दौरान अभियुक्त फरार हो गया था इसी मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एसपी सोमेन बर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए खुलासा किया।

- Advertisement -


कोर्ट से फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।प्रेमिका के माता-पिता को जिंदा जलाकर मार डालने का है आरोप।


बताते चलें कि पुलिस ने जानकारी दी कि एक सितंबर.2022 को दिवानी न्यायालय में पेशी पर आया हुआ बंदी विक्की पुत्र राकेश सिंह उम्र- 36 वर्ष निवासी- डेहरिआनसोन थाना- डेहरी जनपद रोहतास, प्रांत- बिहार द्वारा साथ में लगे पुलिस कर्मी को गुमराह करके फरार हो गया था
25 हजार रु0 इनामिया फरार अभियुक्त विक्की को मुखबिर की खास सूचना पर मालगोदाम मोड़ से आज सुबह 8.40 पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिये डी0आई0जी0 के अनुमोद पर पुलिस टीम को 25000/- रूपये का ईनाम दिया जायेगा।

अभियुक्त का नाम पता
विक्की पुत्र राकेश सिंह उम्र- 36 वर्ष निवासी- डेहरिआनसोन थाना- डेहरी जनपद रोहतास, प्रांत- बिहार

अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 64/19 धारा 302/436/506/326ए भा0द0वि0 व 3(2)(IV)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
  2. मु0अ0सं0 924/22 धारा 223/224 भादवि थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  3. मु0अ0सं0 977/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

बरामदगी

  1. 01 अदद .12 बोर अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  2. रामआशीष उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  3. उ0नि0 आनंद प्रकाश श्रीवास्तव थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  4. उ0नि0 मुकेश कुमार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  5. उ0नि0 नियाजी हुसैन थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  6. हे0का0 अनुराग सर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर
  7. हे0का0 संतोष स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  8. हे0का0 समरजीत स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  9. का0 विकास स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  10. का0 तेजभान स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  11. का0 अभिषेक स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  12. का0 शैलेष राजभर स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  13. का0 श्यामसुन्दर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  14. का0 शकील थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
  15. का0 अजय पटेल थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

पत्रकार के ऊपर खाकी का हमला,सुल्तानपुर जनपद में कवरेज के दौरान हुआ मामला,

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


कमिश्नर के औचक निरीक्षण के दौरान पत्रकार पर वर्दीधारी का हमला,हुआ वीडियो वायरल।