उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के सम्मानित सदस्य हिमांशु की अगुवाई में तिरंगा शोभा यात्रा गई निकाली।

0 55

- Advertisement -

आज दिनांक 15 अगस्त 2022 दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के सम्मानित सदस्य हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार से तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता उपस्थित रहे शोभा यात्रा रामनरेश त्रिपाठी सभागार से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सभागार पर समाप्त हुई
यात्रा की शुरुआत जिलाधिकारी ने हरी झंडी देकर की इस मौके पर मालवीय द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनका स्वागत और अभिवादन किया कार्यक्रम में सरस्वती विद्या शिशु मंदिर के सिरवारा रोड के छात्र-छात्राएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भारत माता और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा इस मौके पर शहर के समस्त सम्मानित व्यापारी गण बबलू जायसवाल गिरधर गोपाल अग्रवाल सत्य प्रकाश पांडे मनीष साहू नरोत्तम कनोडिया रवि गुप्ता राकेश कुमार अग्रहरी प्रशांत कसौधान चक्रपाणि ओझा मनीष गुप्ता हिमांशु गुप्ता दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह ने आजाद हिन्द फौज में रहे वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित।

- Advertisement -