कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा।

0 142

- Advertisement -

जिले के विभिन्न स्थानों में कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

सुल्तानपुर : आजादी के 75 वर्ष होने पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।लोगों को देश के लिए बलिदान हुए वीरों की इस संघर्ष गाथा को याद दिलाने के लिए देशभर में कांग्रेश द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जयसिंहपुर (सदर) विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुर ब्लाक के गोसाईगंज से पदयात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामता प्रसाद यादव के आश्रित शैलेंद्र यादव को सम्मानित कर किया। यात्रा ग्राम सभा बीड़ी, हयातनगर ,महादेवपुर होते हुए गोसाईगंज बाजार में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अशफाक खान के आवास पर संपन्न हुई।समापन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा बताया कि आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान सर्वाधिक रहा है।देश में विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की नीतियों का परिणाम है। गौरव यात्रा राजनीतिक विषय नहीं है,बल्कि उन सभी वीर सपूतों व शहीदों के बलिदान को याद करने का है, जिनकी वजह से देश को आजादी मिली है। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक, तेज बहादुर पाठक, महासचिव समीर मिश्रा, सुनील शर्मा, योगेश पाण्डेय, जफीर अहमद, राहुल मिश्रा, सुशील सिंह, जुनूर अहमद, मीनू यादव,देवेश पाण्डेय, कासिम खान, दीपक द्विवेदी, इबरार, सूर्य नाथ, सोनू, रिंकू तिवारी आदि लोग रहे। इसौली विधानसभा के बल्दीराय ब्लाक मे पदयात्रा हुई, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष इमरान मोनू, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, अतिउल्लाह अंसारी, काली सहाय सिंह, विभु पांडे, मोबीन अहमद, मनोज तिवारी आदि रहे। वहीँ लंभुआ विधानसभा के प्रतापपुर कमायचा ब्लॉक में पदयात्रा हुई जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अरुण तिवारी ,अतहर नवाब, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, पूर्व प्रत्याशी विनय विक्रम सिंह, रवीन्द्र कोरी आदि रहे। कादीपुर विधानसभा के ब्लॉक कादीपुर में ब्लॉक अध्यक्ष विपिन सिंह रिंकू,पूर्व प्रत्याशी निकलेश सरोज, गुड्डू पांडे आदि रहे । अखंड नगर ब्लॉक की पदयात्रा में विनोद पांडे, पूर्व प्रत्याशी निकलेश सरोज, दिनेश धुरीया छोटे लाल प्रजापति ,रीता देवी और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के दुबेपुर में भांई में पूर्व प्रत्याशी फिरोज अहमद,ईशान खान सत्तार आदि लोगों द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली गयी ।

- Advertisement -

इस आजादी के महोत्सव पर आवाम क्या कहना है, देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूटयूब चैनल करे सब्सक्राइब।


इस आजादी के महोत्सव पर आवाम क्या कहना है, देखे रिपोर्ट।