आगरा-लपकों के आतंक में सलीम चिश्ती की दरगाह,पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से कर किया हमला

0 194

- Advertisement -

फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह में बवाल फायरिंग लपकों के खिलाफ पुलिस के अभियान

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी

- Advertisement -

लपकों (दबंगों) के खिलाफ पुलिस के अभियान ने बुधवार को शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में बवाल करा दिया। लपकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाही जख्मी हुए हैं। पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। आरोप है कि जान बचाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। बवाल की सूचना पर पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
घटना शाम करीब सवा चार बजे की है। 26 मई से शेख सलीम चिश्ती का सलाना उर्स प्रारंभ हुआ है। दरगाह परिसर में लोगों ने दुकान लगाना शुरू कर दिया है। शाम के समय थाना पुलिस लपकों पर शिकंजे के लिए दरगाह परिसर में पहुंची थी। पुलिस ने इंतजार के लड़के सेठू को पकड़ लिया। उसे अपने साथ थाने लाने लगी। सेठू ने खुद को दुकानदार बताया। बताया कि उसने मार्बल के सामान की दुकान लगाई है। पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। कुछ देर बाद पुलिस ने एक और युवक को पकड़ लिया। उसने भी खुद को दुकानदार बताया। पुलिस उसे थाने लेकर आने लगी। युवक ने शोर मचा दिया। दुकानदार जमा हो गए। पुलिस को घेर लिया। पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ने का प्रयास किया। वे आक्रोशित हो गए। मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडे निकाल लिए। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अफरा-तफरी मच गई। पर्यटक दहशत में आ गए। जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागने लगे।
पुलिस कर्मियों ने परिसर में पड़े बांस उठा लिए। उनसे भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की। जिससे और ज्यादा दहशत फैल गई। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा। मारपीट में दरोगा चंद्रपाल सिंह और सिपाही अनुज कुमार को चोटें आई थीं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। फोर्स आने पर दुकानदारों की भीड़ तितर-बितर हो गई।

दुकानदार उठा रही है पुलिस
उर्स में दुकान लगा रहे दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस दुकानदारों को पकड़ रही है। फतेहपुरसीकरी में लपकाग