सुल्तानपुर-उनुरखा में किसान गोष्ठी में दी गई तकनीकी जानकारी

0 283

- Advertisement -

उनुरखा में किसान गोष्ठी में दी गई तकनीकी जानकारी

रिपोर्टर-ज्ञान तिवारी(जय ज्ञान)

- Advertisement -

अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गाँव में जय ज्ञान एग्री जंक्शन उनुरखा के तत्वाधान में दयाल फर्टिलाइजर ग्रुप द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जहाँ दयाल कंपनी के रीजनल मैनेजर आरपी सिंह ने किसानों को खेती की बारीकियों को समझते हुए कहा कि किसान भाई अपने खेती में हो रहे अंधाधुंध रासायनों के प्रयोग से बचें और जैविक खेती की तरफ आएं और अपनी फसल को सुरक्षित करें उन्होंने मौजूद किसानों को असली डी ए पी की पहचान बताते हुए बताया कि किसान भाई डी ए पी दुकान से खरीदते समय ध्यान दें कि वह असली है या नकली अगर दाना जमीन पर गिराकर पैर की पूरी ताकत से दबाने पर नहीं फूटता है तो असली है और अगर फुट जाता है तो उसकी असलियत पर सक किया जा सकता है उन्होंने दयाल के उत्पाद मोनो जिंक 33% के बारे में बताते हुए कहा कि मोनो जिंक की नकली पैकेट भी बाजार में उपलब्ध है जिसकी पहचान किसान भाई को स्वयं करना होगा किसान भाई को जागरूक करने के लिए आज कृषि विभाग और दयाल की टीम जगह जगह जागरूकता अभियान चलाकर किसान भाइयों को जागरूक कर रही है जिसमे जय ज्ञान एग्री जंक्शन उनुरखा अपना पूरा सहयोग दे रहा है और जनपद के कोने कोने में जागरूकता अभियान चला रहा है दयाल कंपनी के कमलेश कुमार मौर्या ने मौजूद किसानों को दयाल के उन्नतशील बीज के बारे में विस्तार से जनकारी दी और कंपनी के कौशल चौहान ने मौजूद किसानों को दयाल के उत्पाद धरती गोल्ड, अमृत जिंक, नैनो सल्फर, परम ट्रैप, फंजीक्योर ट्रैप, अनमोल नीम खाद, सीड क्योर समेत सभी उत्पाद की विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने दयाल ग्रुप की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि दयाल ग्रुप के इस तरह काकार्यक्रम से आज जहाँ आज किसानों में जागरूकता आ रही है तो वहीं महिला किसान भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं जो कि इस गोष्ठी में देखने को मिल रहा है उन्होंने किसानों को धान की पराली को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया कि धान की पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है और सभी मृत कीड़े मर जाते हैं जिससे आने वाली फसल की उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाती है जिसको पूरा करने में तीन से चार साल का समय लगता है इस मौके पर दयाल ग्रुप द्वारा सवाल जवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सही जवाब देने वाले पाँच किसान विजय नारायण तिवारी, ईश्वर चंद्र तिवारी, शुभम मिश्रा, लालशंकर तिवारी और जयभगवान तिवारी को कंपनी द्वारा डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उनुरखा गाँव के कोटेदार श्याम नारायण तिवारी जी ने जय ज्ञान एग्री जंक्शन उनुरखा की सराहना करते हुए कहा कि आज जहाँ किसान जागरूक हो रहे हैं तो वहीं किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है बी डी सी अंगद तिवारी ने जय ज्ञान एग्री जंक्शन उनुरखा और दयाल ग्रुप की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसान भाइयों को जहाँ तकनीकी जानकारी मिल रही है वहीं खेती किसानी की एक नई दिशा भी मिल रही है इस मौके पर वीरेंद्र प्रसाद तिवारी, प्रेमचंद्र तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी, सन्तोष तिवारी, अरविन्द तिवारी, रमापति तिवारी, घुरहू तिवारी, बबलू तिवारी, अजय तिवारी, अम्बे प्रसाद तिवारी, राम उजागिर राजभर, महेंद्र मिश्रा, बाबा बम बम,राहुल तिवारी, विनय मिश्रा, माताफेर यादव, सतीश यादव, सन्तोष यादव,मंगली राजभर,राम समुझ शर्मा,सतई धुरिया,भास्कर तिवारी, सूरज तिवारी, डब्बू तिवारी,टिलठु, छट्ठू प्रजापति,कपिल तिवारी, पूर्व प्रधान लल्लन तिवारी, इंद्रापति तिवारी, शिव बालक तिवारी, नन्हें तिवारी,ज्ञानप्रकाश तिवारी, राजेश शर्मा, रामशब्द शर्मा, गंगासरण तिवारी, रामसनेही तिवारी, राम अनुग्रह तिवारी, गिरीश तिवारी, दिलीप तिवारी, शिखर तिवारी, प्रखर तिवारी, सूरज तिवारी, सौरभ तिवारी, हौसिला प्रसाद तिवारी,इंद्रपाल सिंह, काशी प्रसाद तिवारी,रामनवल तिवारी,देवनारायण श्रीवास्तव, राजिन्दर तिवारी, जय माला देवी, माहेश्वरी देवी,बीना मैडम, नंदनी फुआ समेत सैकड़ो किसान और महिला किसान मौजूद रही।