KD NEWS-जिला पंचायत अध्यक्ष से वेबकास्ट/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की वार्ता

0 251

- Advertisement -

@सुलतानपुर:प्रथम आई पंचायत के प्रतिनिधियों से केंद्रीय पंचायती राज मंत्री भारत सरकार मा. नरेंद्र सिंह तोमर ने वेबकास्ट/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की वार्ता

उत्तर प्रदेश के जनपदों में प्रथम स्थान के लिए अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा सिंह को दी बधाई,डाक से पहुंचेगा जिला पंचायत को प्रमाण पत्र

- Advertisement -

सुलतानपुर: सभी त्रिस्तरीय पंचायतो को प्रोत्साहित करने लिए आज शुक्रवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम जिला पंचायत की अध्यक्ष ऊषा सिंह से वेबकास्ट/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की। पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में पंचायती राज दिवस न मनाएं जाने के कारण आप सभी को हैंड टू हैंड प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। यह अब आप को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।

इसके अलावा 4 क्षेत्र पंचायतों एवं 29 ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार/नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरुस्कार/ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार(जी.पी.डी.पी.) एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार 2020 का पुरुस्कार पाने वाले सभी प्रतिनिधियों से मा. मंत्री ने वेबकास्ट/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया l वेबकास्ट वार्ता के दौरान मंत्री भारत सरकार ने अध्यक्ष जिला पंचायत सुलतानपुर को कार्यो की प्रार्थमिकता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण जनपदों में प्रथम स्थान आने पर धन्यवाद दिया, इसके अलावा प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ने अध्यक्ष जिला पंचायत को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से काम करने पर जिला पंचायत सुल्तानपुर ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।