KD NEWS-मेनका गांधी ने घर घर में लोगों से दिया जलाने का दिया सन्देश तो वही भाजपा का दावा कि 2000 से अधिक बूथों पर भजन-कीर्तन,रामनाम धुनि कार्यक्रम आयोजित

0 254

- Advertisement -

@सुल्तानपुर-सांसद मेनका संजय गांधी ने दिया सन्देश। घर घर में लोगों से दिया जलाने का दिया सन्देश। राम मंदिर के पुनः प्रतिस्थापित होने पर जताया हर्ष। राजाराम राष्ट्र और राष्ट्रवासियों पर बनाये रखें अपनी कृपा-मेनका। पत्र के जरिये सांसद मेनका संजय गांधी ने भेजा सन्देश

- Advertisement -

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हो रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर 2000 से अधिक बूथों पर उत्साह व उल्लास के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ , भजन – कीर्तन , रामनाम धुनि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी, टेलीविजन, मोबाइल आदि के माध्यम से देखा। वही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने जयसिंहपुर विधानसभा के सरतेजपुर गांव जाकर बलिदानी कारसेवक रामबहादुर वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान हर्ष और उल्लास के साथ मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।रात में पूरे जिले के कार्यकर्त्ता अपने अपने घरों पर दीप जलाकर खुशी का इजहार करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने श्री राम मन्दिर पूजन कार्यक्रम के अवसर पर जिले वासियों को शुभकामना संदेश भेजते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की अक्षुण्ण धरोहर अयोध्या जी में जन-जन के अराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर के प्रतिष्ठापित होने के गौरवमयी क्षणों हम साक्षी बन रहे है। यह हमारा परम सौभाग्य है। उन्होने जिलेवासियों व कार्यकर्ताओं का अपने अपने घरों पर पांच दीपक जलाकर इस पूर्णाहुति में सम्मिलित हो। प्रभु श्री राम राष्ट्र और राष्ट्रवासियों पर सदैव अपनी कृपादृष्टि बनाये रखे। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करे।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष पल्लवी वर्मा आदि ने गोमती अस्पताल परिसर के सामने एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा।इसी क्रम में विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एम.पी. सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल शामिल, जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिला संयोजक ॠषिकेष ओझा,जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, घनश्याम चौहान , भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने अपने- अपने घरों पर टेलीविजन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन का सजीव प्रसारण देखा। जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत की संस्कृति, संस्कार , सभ्यता और आध्यात्मिक विरासत का बहुत ही पावन और ऐतिहासिक क्षण है। यह क्षण 500 वर्षों तक करोड़ों रामभक्तों के संघर्ष के बाद आया है।