सुल्तानपुर न्यूज़ :- योगी पुलिस की बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश नीरज यादव हुआ गिरफ्तार।
- Advertisement -
सुल्तानपुर न्यूज़ :- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया नीरज यादव गिरफ्तार।
- Advertisement -
सुल्तानपुर में कादीपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश नीरज यादव को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि नीरज यादव पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान नीरज के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है।
घटना के मुख्य बिंदु:
– *गिरफ्तार बदमाश:* नीरज यादव, 25 हजार रुपये का इनामी
– *मुठभेड़ की जगह:* कादीपुर, सुल्तानपुर
– *गोली लगने की जगह:* पैर में गोली लगी
– *इलाज:* सीएचसी कादीपुर में इलाज चल रहा है
इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि नीरज यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है ¹।
देखें जनपद की अपडेट खबरें सिर्फ के.डी न्यूज़ पर।
सुलतानपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सुलतानपुर में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जहां गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर मान सिंह उर्फ मानू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
– *गिरफ्तार आरोपी:* मान सिंह उर्फ मानू, हिस्ट्रीशीटर
– *बरामद हथियार:* अवैध हथियार
– *फरार साथी:* एक साथी मौके से फरार, तलाश जारी
– *पुलिस कार्रवाई:* पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई
इस घटना में गोली हेड कांस्टेबल के पास से गुजरी, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जैसा कि हाल ही में कन्नौज जिले में एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई थी ¹।
*दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का अदालत में दर्ज हुआ बयान*
* *गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की घटना, मनबढ था आरोपी*
सुलतानपुर। जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते सप्ताह अगवाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले बहसी दरिंदे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सेहत में सुधार आने के बाद किशोरी का सोमवार को अदालत में बयान दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक आधा दर्जन से अधिक महिलाओं, युवतियों एवं किशोरियों को हवस का शिकार बना चुका है। दबंगई और सफेदपोशों के संरक्षण में उसे हर बार छोड़ दिया जाता था, परंतु इस बार उसकी मनमानी उसके गले की फांस बन गई।
बतातें चलें कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत इसहाकपुर गांव निवासी शिवम उर्फ लाला वर्मा बीते सप्ताह पड़ोस की एक चौदह वर्षीया किशोरी को दबोच लिया। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में पाई गई थी। परिवारीजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को सेहत में सुधार होने के बाद किशोरी का अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष गोसाईंगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। मामले की विवेचना की जा रही है।
*दहशत का पर्याय बन चुका था हैवान*
बताया जाता है कि किशोरी की इज्जत लूटने वाला आरोपी शिवम उर्फ लाला महिलाओं, युवतियों एवं किशोरियों के लिए दहशत का पर्याय बन चुका था। एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक महिलाओं एवं युवतियों की आबरू लूट चुका है। हर बार थाने से लेकर गांव तक पंचायत करके मामले को दफा-दफा करा लेता था। परंतु, इस बार बहसी दरिंदे पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया।
*एक सफदेपोश का करीबी हैं आरोपी*
दुष्कर्म का आरोपी शिवम वर्मा एक सफेदपोश का करीबी बताया जाता है। हर बार उनके हस्तक्षेप से दरिंदे को राहत मिल जाती थी, परंतु उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। सूत्र बतातें हैं कि इस बार नेताजी पीडिता के परिजन पर सुलह का दबाव बनाने की पूरी कोशिश किए, मगर उनकी एक नहीं सुनी गई।
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*-लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा।
आमने-सामने मोटरसाइकिल टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। मृतक शोभनाथ विश्वकर्मा निवासी राजेपुर चाँदा कोतवाली के रूप में। गंभीर रूप से घायल उमेश प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ निवासी फुटेला, जितेंद्र पुत्र अमरनाथ निवासी मधैंयां के रूप में हुई पहचान। कोतवाल अखंड प्रताप सिंह बोले, घायलों को भेजा गया उपचार के लिए।
*प्रेस विज्ञप्ति*
नगर क्षेत्र में आम जनमानस की पेयजल समस्या एवं ग्रीष्म ऋतु में अधिक जलापूर्ति की आवश्यकता के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा आज दिनांक 07.04.2025 को वार्ड डिहवा प्यारे पट्टी रोड घरहाॅ में एक नये 20 H.P. ट्यूबेल/नलकूप की बोरिंग का शुभारम्भ।
पालिकाध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस नलकूप से घरहाॅ खुर्द, डिहवा, लाला का पुरवा व नवीपुर आदि वार्डों के लोगों को घर-घर निर्बाध पेयजल आपूर्ति होगी एवं स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। पालिका द्वारा अभी तक 07 नए ट्यूबेल व 15 मिनी सबमर्सिबल पम्प की स्थापना कराई जा चुकी है। नलकूप अधिष्ठापन शुभारम्भ के इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, जल-कल विभाग के श्री सुनील कुमार पाल अवर-अभियन्ता (जल), कर्मचारीगण, स्थानीय सभासदगण अरविन्द, देवानन्द, दिनेश चैरसिया एवं मो0 अहमद भाई, सन्तोष चैधरी, मनीष जायसवाल सहित अन्य स्थानीय गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
Sultanpur News। Sultanpur News Today।
Sultanpur News Live।
Sultanpur Latest News Today।
Sultanpur News In Updated Hindi।
सुल्तानपुर न्यूज ।
सुल्तानपुर समाचार।
सुल्तानपुर आज की ताजा खबर।
सुल्तानपुर न्यूज़ लाइव।
सुल्तानपुर न्यूज़ आज।
सुल्तानपुर समाचार लाइव।
सुल्तानपुर न्यूज़ अपडेट।
सुल्तानपुर न्यूज़ टुडे।
सुल्तानपुर समाचार टुडे।
सुल्तानपुर न्यूज़ हिंदी।
सुल्तानपुर समाचार हिंदी।
सुल्तानपुर न्यूज़ उत्तरप्रदेश।
सुल्तानपुर समाचार उत्तरप्रदेश।
सुल्तानपुर न्यूज़ लखनऊ।
सुल्तानपुर समाचार लखनऊ।
सुल्तानपुर न्यूज़ आंध्रप्रदेश।
सुल्तानपुर समाचार आंध्रप्रदेश।
सुल्तानपुर न्यूज़ ब्रेकिंग।
सुल्तानपुर समाचार ब्रेकिंग।
सुल्तानपुर न्यूज़ लेटेस्ट।
सुल्तानपुर समाचार लेटेस्ट।
*“सुंदरकांड ही नही अयोध्या कांड का पाठ करना भी मानव के लिए है हितकारी”, प्रयागराज के संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा वाचक माधव प्रपन्नाचार्य उमेश शुक्ल ने साक्षत्कार के दौरान दी जानकारी।*
*पूरी खबर के लिए KD NEWS SULTANPUR चैनल करें सब्सक्राइब।*