Sultanpur news- गृह जनपद पहुंचने पैरा कमांडो दीपक गुप्ता का हुआ स्वागत

0 52

- Advertisement -

*गृह जनपद पहुंचने पैरा कमांडो दीपक गुप्ता का हुआ स्वागत*

सुलतानपुर, 06 अक्टूबर। भारतीय सेना में पैरा कमांडो के पद पर चयनित जिले के सपूत दीपक गुप्ता का प्रथम गृह जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। शुभचिन्तको व मित्रों ने फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
जिले के नगर स्थित गोराबारिक निवासी वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता के भतीजे व स्व ज्ञान प्रकाश गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता का चयन भारतीय सेना में पैरा कमांडो के पद पर हुआ हैं। आठ महीने की कठिन ट्रेनिग के बाद वह प्रथम बार अपने घर पहुंचे। परिजनों व मित्रों ने सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर स्वागत किया। अमहट चौराहे पर ढोल मंजीरे के साथ स्थानीय सभासद संदीप गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगो ने स्वागत किया। सायं को रविवासरीय आदि गंगा मां गोमती की आरती के मुख्य यजमान रहें।

- Advertisement -

*सुलतानपुर- एसपी आवास से ड्यूटी कर वापस जा रहे होम गार्ड के जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।*

सुलतानपुर- एसपी आवास से ड्यूटी कर वापस जा रहे होम गार्ड के जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।