अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया नव आगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक का स्वागत

0 14

- Advertisement -

*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया नव आगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक का स्वागत एवं निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक को भावभीनी विदाई।*

सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व व क्षेत्रिए प्राभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह की अगुआई में नव आगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक साहब का स्वागत किया एंव निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर नव कार्यभार हेतु बधाई एंव शुभकामनाऐं प्रदान की।
हिमांशु मालवीय ने नव आगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक को जनपद में व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा व्यापारियों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
अमर बहादुर सिंह ने निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक को उनके सूक्ष्म कार्यकाल में भी जनता एंव व्यपारियों में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से लोकप्रिय होने की बधाई दी एंव साथ ही नव कार्य प्रभार के लिऐ शुभकामनाऐं प्रदान की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने हिमांशु मालवीय को सियासत का सबक नामक पुस्तक भेट करते हुऐ, खुद एंव संगठन के अन्य पदाधिकारियों को पढाने का आग्रह किया।
इसी के साथ ही जनपद के तेज तर्रार पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा को भी स्थानांतरण होकर नऐ जनपद में नई जिम्मेदारी के लिऐ संगठन ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाऐं प्रदान की।
इस मौके पर जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटीया, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला संरक्षक गिरधर गोपाल आग्रवाल, नगर अध्यक्ष पारितोष गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष लकी झा, जिला युवा उपाध्यक्ष विक्रांत दूबे व कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

- Advertisement -

*उधर होती रही शहीद की अंतिम विदाई- और इधर चोरो ने घर को कर दिया साफ।*

उधर होती रही शहीद की अंतिम विदाई- और इधर चोरो ने घर को कर दिया साफ।