सुल्तानपुर- प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम के माध्यम मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*

0 30

- Advertisement -

*प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम के माध्यम मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों , शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवम अनुचरों के ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सोमवार से ही काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज विभिन्न संगठनों का शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों अटेवा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवम कर्मचारियों का एक संयुक्त मोर्चा बनाते हुए आज डिजिटल हाजिरी से सम्बंधित विभिन्न संस्थाओं की होने वाली समस्याओं पर विचार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि सरकार समस्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की 17140,18150 की वेतन विसंगति,शिक्षा मित्रों एवम अनुदेशकों को समान कार्य समान वेतन , 30ईएल, हॉफ डे सीएल, कैशलेस मेडिकल सुविधा , पुरानी पेंशन सहित कई मांगे कई वर्षों से ठंडे बस्ते में रखा हुआ है। आए दिन नए नए प्रयोग विद्यालयों में किए जा रहे हैं जिससे बच्चों की मूलभूत आवश्यक शिक्षण व्यवस्था में सभी ऑनलाइन करके व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। प्रतिकूल परिस्थितियों में उपस्थिति संबन्धित अव्यहारिक आदेश वापस लिया जाए अन्यथा प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त मोर्चा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उ0प0 महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ अटेवा, यूटा संघ के प्रदेश अध्यक्ष की लखनऊ में 9 जुलाई को मिलकर निर्णय लिया गया है कि 11जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री जी को इस तरह के आदेश को वापस लेने के लिए 16 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि दीपक वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभा को संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह, मांडलिक मंत्री अयोध्या शमीम अहमद जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी राधेश्याम मौर्य केके सिंह कोषाध्यक्ष रामाशीष मौर्य जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी महामंत्री कलहूपाल, मंत्री संतोष पाण्डेय संतोष सिंह प्रतापगढ़ी आदर्श शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा महामंत्री प्रदीप यादव प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जुनियर संघ दूबेपुर अध्यक्ष राजीव मिश्र अटेवा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह आईटी टीचर्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय दूबे शिक्षा मित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी जुनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह उपाध्यक्ष मंजुलता राय वैभव भटनागर राम चंद्र राजभर मनोज मौर्या विजय सिंह महिला शिक्षक संघ की महामंत्री सीमा सिंह सुनीता श्रीवास्तव अलका डॉ सुदक्षिण मिश्रा स्मृति शिखा यासमीन बजरंग यादव प्रदीप राजनाथ खादिम सादिक मुजम्मिल दिनेश राजकुमार तिवारी विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा अरविंद सिंह व डा जनार्दन राय वसीम मनोज शिव कुमार राकेश शाहबानो श्रद्धा अनीता गीता सुतीक्षण तिवारी जंग बहादुर सिंह अवधेश पाण्डेयसहित हजारों की संख्या में शिक्षा मित्र अनुदेशक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

*सुल्तानपुर- महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हुई हत्या, रात को सोते समय की बताई जा रही हैं घटना।*

- Advertisement -

सुल्तानपुर- महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हुई हत्या, रात को सोते समय की बताई जा रही हैं घटना।