सुल्तानपुर- सऊदी में हज के दौरान 98 भारतीयों ने गंवाई जान

0 58

- Advertisement -

*सऊदी में हज के दौरान 98 भारतीयों ने गंवाई जान*

सऊदी अरब के मक्का शहर में भीषण गर्मी वजह से एक हजार से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। इन यात्रियों में काफी संख्या में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जो हज यात्रा के लिए कुछ ही समय पहले भारत के अलग-अलग शहरों से सऊदी के लिए रवाना हुए थे।भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं।विदेश मंत्रालय ने इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र बताया है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर साल काफी संख्या में भारतीय लोग हज यात्रा पर जाते हैं।इस साल भी एक लाख 75 हजार श्रद्धालु हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं जिनमें 98 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले साल 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब सरकार ने कहा था कि अभी तक कम से कम 550 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। सऊदी सरकार के अनुसार,इनमें ज्यादातर लोगों की मौत मक्का में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से हुई है। सऊदी अरब के मक्का शहर में गर्मी का यह आलम है कि बूढ़े लोगों को तो छोड़ दीजिए,जवान लोग भी किसी तरह अपनी जान को सलामत रख रहे हैं। इस साल गर्मी का पारा 50 डिग्री को पार गया जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहा।पिछले कुछ दशकों में यह रिकॉर्ड तापमान बताया जा रहा है।
सऊदी अरब में हर दशक बढ़ रहा तापमान
सऊदी अरब में गर्मी का तापमान हर दशक इजाफा करता जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार,मक्का और आसपास के धार्मिक इलाकों का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है।

- Advertisement -

*अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर सुल्तानपुर जनपद पहुँचे राज्य मंत्री सतीश शर्मा,योगाभ्यास के बाद कह दी बड़ी बात।*

अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर सुल्तानपुर जनपद पहुँचे राज्य मंत्री सतीश शर्मा,योगाभ्यास के बाद कह दी बड़ी बात।

*सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।*

*विश्व योग दिवस पर क्या कह गए भाजपा के मंत्री,देखे पूरी खबर सिर्फ के.डी न्यूज़ यूपी पर।*