सुलतानपुर-नगर पालिका की अवैध पार्किंग वसूली निविदा निरस्तीकरण की उठाई मांग*

0 21

- Advertisement -

*मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाइए अतिक्रमण हटाओ अभियान : रवींद्र त्रिपाठी*

*नगर पालिका की अवैध पार्किंग वसूली निविदा निरस्तीकरण की उठाई मांग*

- Advertisement -

सुल्तानपुर : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से कहा कि नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ अभियान में अधिकारियों को नेतृत्व दिया जाए। कतई व्यापारियों से अभद्रता की शिकायतें ना आएं। इसके लिए मजिस्ट्रेट की अभियान के दौरान तैनाती सुनिश्चित की जाए। कहा कि कर्मचारियों ने कई व्यापारियों पर हाथ भी उठाया जिसका वीडियो भी व्यापारियों ने हमें भेजा है।ऐसा व्यापारियों ने हमारे संज्ञान में लाया है । नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी व्यापारियों के साथ भद्र व्यवहार ना करके अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। जिसे हम सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि व्यापारियों के साथ कोई भी अभद्र व्यवहार या उन्हें अपमानित करने का प्रयास करेगा तो हम लोग भी लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेंगे। व्यापारी पदाधिकारी ने कहा कि
द्वारा 2024 —25 की वसूली हेतु ई टेंडरिंग कराई जा रही है जिसमें पीडब्ल्यूडी की सड़कों की नीलामी नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है। जो सर्वथा अनुचित है इस संबंध में हम व्यापारियों को निम्नलिखित बिंदु आपके ध्यान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से निविदा निरस्त करने की मांग करते हैं।