सुल्तानपुर। पुलिस एनकाउंटर में एक लाख रूपये इनामिया अयोध्या के अभियुक्त को एसटीएफ मुठभेड़ में किया ढेर ।

0 271

- Advertisement -

♦सुल्तानपुर। पुलिस एनकाउंटर में एक लाख रूपये के इनामिया अभियुक्त विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या को एसटीएफ ने ढेर कर दिया। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गुरुवार रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में पंजीकृत हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी हैं।प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

पुलिस ने जारी किया प्रेसनोट।

- Advertisement -

प्रेस नोट
दिनांक 05.01.2024
जनपद सुलतानपुर
आज दिनांक 05.01.2024 को जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा में पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2023 धारा 147/386/427/504/506 भादवि0 में वांछित चल रहे 1 लाख रूपये के इनामिया अभियुक्त विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या व एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसमें विनोद उपाध्याय उपरोक्त घायल हो गया जिसको इलाज हेतु सदर अस्पताल सुलतानपुर लाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा बाद इलाज अभियुक्त विनोद उपाध्याय उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । उक्त अभियुक्त के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में पंजीकृत हैं जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी हैं । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

मीडिया सेल
सुलतानपुर