सुलतानपुर-तीस ग्राम स्मैक के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,लगभग लाखों की कीमत में आँकी जा रही है स्मैक।

0 93

- Advertisement -

*सत्तर हजार कीमत की स्मैक के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

सुल्तानपुर- बल्दीराय पुलिस थानाक्षेत्र के हैधनाखुर्द के पास दो हिस्ट्रीशीटरों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 70 हजार रुपए के आसपास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाक्षेत्र के देहली बाजार इंचार्ज हरिश्चंद्र को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में घूम-घूमकर हिस्ट्रीशीटर स्मैक बेच रहे। इस पर उन्होंने घेराबंदी कर दो को पकड़ा। इनकी पहचान बहुरावां निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू और अतौला निवासी आकाश के रूप में हुई है।धर्मेंद्र के पास से पुलिस को सोलह ग्राम स्मैक व 500 रुपए और आकाश के पास से 14 ग्राम स्मैक व 400 रुपए मिले हैं।थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्मैक की कीमत 70 हजार रुपए के आसपास है।दोनों को जेल भेजा गया है।

- Advertisement -

[प्रेस नोट-319*
*दिनांक- 01.12.2023*
*सुलतानपुर पुलिस*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानों द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में।*

*थाना को0 देहात*
थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 454/23 धारा 306 भादवि0 से सम्बंधित अभियुक्त साजन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पूरे परसन उतुरी थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुर को सूर्या ढाबा के सामने ग्राम महेशुआ से समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तारी टीम*-
उ0नि0 प्रवीन मिश्रा
हे0का0 वीरेन्द्र मिश्रा

*थाना बल्दीराय*
1.बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर अपराधी एंव HS को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अपराध नियन्त्रण एंव गिरफ्तारी इस प्रकार है कि उ0नि0 श्री हरिश्चन्द्र IC/OP देहली बाजार जब क्षेत्र में कार्य सरकार का निवर्हन कर रहे थे तो मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र का शातिर लुटेरा हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मोनू अपने साथी आकाश के साथ स्मैक की बिक्री क्षेत्र मे घूम-फिरकर कर रहा है। मुखविर की सूचना पर दोनो अपराधियो को गिरफ्तार कर स्मैक उनके कब्जे से स्मैक की बरामदगी हैधनाखुर्द के बगीचे के अन्दर कच्चे रास्ते से की गयी ।HS धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मोनू के विरुद्ध जनपद सुलतानपुर सहित जनपद अम्बेडकर नगर , अयोध्या व बाराबकी मे लूटपाट एंव डकैती के कई गभ्भीर मामले दर्ज है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
(1) धर्मेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र बसन्त सिंह निवासी ग्राम बहुराबां थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उम्र 37 वर्ष
(2) आकाश पुत्र मक्खनलाल निवासी ग्राम अतौला थाना बल्दीराय जनपद सुलतानुपर उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी*-
अभि0 धर्मेन्द्र उपरोक्त से 16 ग्राम अवैध स्मैक व बिक्री का 500 रुपये नकद ।
अभि0 आकाश उपरोक्त से 14 ग्राम अवैध स्मैक व बिक्री का 400 रुपये नकद।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* –
1.उ0नि0 श्री हरिश्चन्द्र थाना बल्दीराय सुलतानपुर
2.का0 रविशंकर मौर्या थाना बल्दीराय सुलतानपुर
3.का0 दीपक कटिया थाना बल्दीराय सुलतानपुर
4.का0 दीपक कुमार तृतीय थाना बल्दीराय सुलतानपुर
5.का0 मुलायम सिंह थाना बल्दीराय सुलतानपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ मोनू*……
1.मु0अ0सं0 3/2013 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना अहिरौली अम्बेडकर नगर
2. मु0अ0सं0 8/2013 धारा 323/395/412 भा0द0वि0 को0नगर सुलतानपुर ,
3. मु0अ0सं0 1310/13 धारा 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट थाना को0नगर सुलतानपुर
4. मु0अ0सं0 304/15 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना कैंट फैजाबाद,
5. मु0अ0सं0 809/15 धारा 395/412 भा0द0वि0 को0नगर बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 6/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बल्दीराय
7. मु0अ0सं0 5/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय सुलतानपुर
8. मु0अ0सं0 79/2022 धारा 307/504/506 भा0द0वि0 व 3(2)(V) SC ST ACT थाना बल्दीराय
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त आकाश*……
1.मु0अ0सं0 271/22 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय
2. मु0अ0सं0 289/22 धारा 379/411/413/414/504/506 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय
3. मु0अ0सं0 290/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बल्दीराय ,
4.मु0अ0सं0 386/19 धारा 294 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय

*2*. *बल्दीराय पुलिस टीम* द्वारा 1 नफर अभियुक्त मो0 साकिर पुत्र मुख्तार अली निवासी ग्राम महमूदपुर मजरे हेमनापुर थाना बल्दीराय सुलतानपुर उम्र 34 वर्ष को एक अदद देशी प्रतिवंधित तमंचा .303 बोर व एक अदद कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 301/2023 धारा 7/25 आयुध अधि0 में बाद विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*–
1. उ0नि0 चन्द्रशेखर सोनकर चौकी प्रभारी पारा बाजार थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर
2. का0 अमित कुमार थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर
3. का0 सदन मौर्या थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर
*बरामदगी*-
1. एक अदद देशी प्रतिवंधित तमंचा .303 बोर व एक अदद कारतूस .303 बोर प्रतिवंधित
*अपराधिक इतिहास*….
1. मु0अ0सं0 785/10 धारा 147/148/149/307/302/323 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय
2. मु0अ0सं0 872/10 धारा 3(1)UP गैंगेस्टर एक्ट थाना बल्दीराय
03. मु0अ0सं0 270/19 धारा 323/504/506/427 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय
4. मु0अ0सं0 311/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बल्दीराय

*151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही*
शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जनपद के भिन्न-2 थानों से कुल 07 व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*सुलतानपुर पुलिस*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानों द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में।*

*थाना चांदा*
पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 1.12.2023 को मु0अ0सं0 348/2023 धारा 392/411 भादवि में जिला कारागार में निरूध्द अभियुक्त ओम प्रकाश उर्फ पप्पू दुबे पुत्र कृपाशंकर दुबे निवासी ग्राम सिंहपुर धौरहरा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 08 घण्टे की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर जिला कारागार सुलतानपुर से लाकर अभियुक्त की निशा देही पर लूटी गयी सम्पत्ति का विक्रय कर शेष धन 2400 रूपये व घटना के समय प्रयुक्त वाहन की बरामदगी कर जिला कारागार में निरूध्द किया गया ।
*विवरण बरामदगी*
1.घटना में लूटी गयी सम्पत्ति के विक्रय के पश्चात शेष धन 2400 रूपये अभियुक्त की निशा देही पर
2.घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटर साइकिल नं0 यूपी 44एएस 2273 पल्सर बरंग काली अभियुक्त की निशा देही पर

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
1उ0नि0 श्री दिनेश चन्द्र थाना चांदा सुलतानपुर
2.का0 चन्दन कुमार थाना चांदा सुलतानपुर
3.का0 अभितेष सिंह थाना चांदा सुलतानपुर
*विवरण अपराधिक इतिहास*
1.अ0सं0 2/2011 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ
2. अ0सं0 224/2010 धारा 379/389/506 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ
3.अ0सं0 184/2015 धारा 392 भादवि थाना चांदा सुलतानपुर
4. अ0सं0 95/2015 धारा 392 भादवि थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
5. अ0सं0 150//2016 धारा 379/392 भादवि थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
6. अ0सं0 121/2010 धारा 302,201 भादवि थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
7. अ0सं0 296/2015 धारा 2/3 यूप गैंगेस्टर एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
8. अ0सं0 108/2015 धारा 307 भादवि व 3/25 /4/25 आर्म्स एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
9. अ0सं0 138/2016 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर
10. अ0सं0 110/2012 धारा 392/411 भादवि थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
11. अ0सं0 111/2012धारा 307 भादवि 7 क्रि0ला0ए.0एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
12. अ0सं0 112/2022 धारा 3/25 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
13. अ0सं0 160/2012 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
14. अ0सं0 348/2023 धारा 392/411 थाना चांदा जनपद सुलतानपुर

*सुलतानपुर-ब्लाक संसाधन केन्द्र लम्भुआ पर शिक्षकों द्वारा दिया गया मुख्य मन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन।* https://kdnewslive.in

सुलतानपुर-ब्लाक संसाधन केन्द्र लम्भुआ पर शिक्षकों द्वारा दिया गया मुख्य मन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन।