सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी गुरुवार को बिजेथुआ धाम में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल*

0 106

- Advertisement -

*सांसद मेनका गुरुवार को बिजेथुआ धाम में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल*

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी गुरूवार 9 नवम्बर को एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंच रही है।श्रीमती गांधी दोपहर बाद 12:20 बजे दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट से चलकर 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्रीमती गांधी 2:00 बजे लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें होते हुए 3:45 बजे 161वें किमी•पर पहुँचेगी और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।यहां से चलकर शाम 4:00 बजे सांसद बिजेथुआ धाम पहुंचकर स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में शामिल होगी।इसके बाद शाम 5:45 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें से होते हुए लखनऊ एअरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी।श्रीमती गांधी लखनऊ एअरपोर्ट से 8:55 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली चली जायेंगी।

- Advertisement -